1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में युवक ने किया वो काम कि परेशान रही पुलिस…देखिए वीडियो

नशे में ट्रांसफार्मर में चढ़ा युवक, पहुंचा अस्पताल, ठीक हुआ तो फिर वापस चढ़ा में खंभे में, पुलिस ने नीचे उतारकर फिर कराया भर्ती
less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Jul 15, 2019

young man climbed the transformer pillar

ट्रांसफार्मर की डीपी के पोल में लटका युवक

कटनी. शराब के नशे एक युवक ने रविवार को पुलिस को खासा परेशान किया। पहले वह बरगवां के पास ट्रांसफार्मर की डीपी के पोल में चढ़ गया। सूचना पर विभाग ने सप्लाई बंद कर दी। इस बीच झटका लगने से वह बेहोश हो गया, जिसे उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक जैसे ही होश में आया तो वह फिर से भागकर अस्पताल में बिजली के पोल पर चढ़ गया। जिसे फिर पुलिस ने उतारा और भर्ती कराया।

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान- शहर में बढ़ाने हरियाली रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प...देखिए वीडियो
जानकारी के अनुसार बरगवां मुख्य मार्ग पर श्रीहास्पिटल से लगे ट्रांसफार्मर में दोपहर 2.30 बजे के लगभग एक युवक नशे में ट्रांसफार्मर की डीपी के लगे पोल में चढ़ गया। लोगों ने उसे चढ़ता देख शोर मचाया और बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। इस बीच करंट का झटका लगने से वह बेहोश हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। 4 बजे के लगभग युवक को होश आया और वह भागकर अस्पताल के परिसर में खड़ी एम्बुलेंस में चढ़कर बिजली के पोल में चढ़ गया। लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे समझाते करते हुए मशक्कत कर नीचे उतारा और फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक नशे में था और इस कारण से उसकी पहचान देर शाम तक नहीं हो पाई थी।