26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता की तेरहवीं मे शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ व सीएम योगी, देखें लिस्ट

यूपी सहित कई प्रदेशों के राज्यपाल, दो दर्जन मंत्री भी कार्यक्रम मे करेंगे शिरकत

2 min read
Google source verification
up news

यूपी सहित कई प्रदेशों के राज्यपाल, दो दर्जन मंत्री भी कार्यक्रम मे करेंगे शिरकत

कौशांबी. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता स्वर्गीय श्याम लाल मौर्या के तेरहवीं संस्कार व भोज कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल महामहिम राम नाईक सहित बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड के राज्यपालों सहित लगभग डेढ़ दर्जन मंत्रियों के आने का कार्यक्रम तय हो गया है|

एक ही दिन लगभग सात घंटे के अंदर दो दर्जन वीवीआईपी आने है इसके लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी मे जुटा हुआ है| सिराथू के राजकीय बालिका इंटर कालेज के बगल मे तीन हेलीपैड बनाए गए हैं| हेलीपैड से लेकर केशव मौर्या के घर की ओर जाने वाली सड़कों की साफ सफाई किया जा रहा है | तेरहवीं कार्यक्रम के लिए पंडाल बनाया जा रहा है| सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस महकमा अभी से जुट गया है| उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के पिता श्याम लाल मौर्या का निधन छह अक्तूबर को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल मे हो गया था| सात अक्तूबर को केशव के पैतृक निवास सिराथू कौशांबी मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा आधा दर्जन मंत्रियों ने अंतिम संस्कार मे भाग लिया था|

अंतिम संस्कार कडा के हनुमान घाट गंगा तट पर किया गया था| इसके बाद से केशव प्रसाद मौर्या अपने पैतृक आवास सिराथू मे ही रुके हुये हैं| इस बीच केंद्र व प्रदेश सरकार के दो दर्जन मंत्री उनके घर शोक सवेदना प्रकट करने पहुंचे| 22 अक्तूबर को श्याम लाल मौर्या की तेरहवीं संसकार व ब्राह्मण भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया है| कार्यक्रम मे देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल महामहिम राम नाईक सहित बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड के राज्यपालों सहित लगभग डेढ़ दर्जन मंत्रियों के आने का कार्यक्रम तय हो गया है| इसको देखते हुये जिला प्रशासन तैयारियों मे जुटा हुआ है|

इंटर कालेज सिराथू के बगल मे तीन हेलीपैड बनाए गए हैं| सेना का एक हेलीकाप्टर नवनिर्मित हेलीपैड पर उतर कर व्यवस्था का जायजा लेकर लौट गया| केशव प्रसाद मौर्या के घर की ओर जाने वाली सड़कों से लेकर सभी गलियों को साफ कर चमकाया जा रहा है| दर्जनों मजदूर व जेसीवी मशीन काम पर लगी हैं| सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी कौशांबी के अलावा तीन अपर पुलिस अधीक्षक, छह सीओ दो दर्जन इंस्पेक्टर, तीन दर्जन सब इंस्पेक्टर सहित तीन सौ पुलिस कर्मियों को लगाया गया है|

आने वालों की सूची

1- राजनाथ सिंह- केंद्रीय गृह मंत्री 2- योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश 3- राम नाईक- राज्यपाल उत्तर प्रदेश 4-लालजी टंडन- राज्यपाल बिहार 5- केशरी नाथ त्रिपाठी- राज्यपाल पश्चिम बंगाल 6- राज्यपाल उत्तराखंड 7- सूरी प्रताप शाही- कृषि मंत्री 8- सुरेश पासी- शहरी एवं आवास राजी मंत्री 9- सुएर्ष राणा- गन्ना विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार 10- मोहिसिन रजा- मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री 11- धर्म सिंह सैनी- आयुध मंत्री 12- रणवेंद्र प्रताप सिंह- कृषि शिक्षा 13- मनोहर लाल श्रम एवं सेवायोजन मंत्री 14- जय कुमार जैकी- कारगर मंत्री 15- स्वामी प्रसाद मौर्या- श्रम समन्यवय मंत्री 16- एस पी सिंह बघेल- पशुधन मंत्री 17- लाल जी प्रसाद निर्मल- अनुसूचित जाति मंत्री 18- बलदेव सिंह- सिचाई मंत्री 19- गिरीश चंद्र यादव- नगर विकास राजी मंत्री 20- उपेंद्र तिवारी- भूमि विकास मंत्री 21- चेतन चौहान- खेल मंत्री 22- दारा सिंह- वन एवं पर्यावरण मंत्री 23- अनिल राज भर-होमगार्ड मंत्री 24- अरुण सिंह- राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा 25- रंगोपाल- उपाध्यस्ख खाड़ी तथा ग्रामोद्योग 26- राम गोविंद चौधरी- नेता विरोधी दल 27- बी एल वर्मा- अध्यक्ष यूपी स्टेट क्रांटक्सन