7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम को बदमाश समझकर ग्रामीणों ने किया हमला, दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

यूपी के कौशाम्बी में पुलिस टीम को बदमाश समझकर ग्रामीणों ने किया पथराव, पुलिस लाठीचार्ज में आधा दर्जन ग्रामीण भी घायल।

2 min read
Google source verification
Kaushambi Police Team Attacked

कौशाम्बी पुलिस पर अटैक

कौशांबी. यूपी के कौशाम्बी जिले में सैनी कोतवाली के भानीपुर गांव में वाहन चोरी के आरोपी को पकड़ने गई एसओजी की टीम को ग्रामीणों ने बदमाश समझकर घेर लिया। घबराई एसओजी टीम ने बचने के लिये हवाई फायरिंग की तो ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने टीम पर पथराव कर दिया। इसमें एक दरोगा समेत तीन सिपाही घायल हो गए। इसी बीच पुलिस आरोपी को जीप में बैठाने लगी और विरोध करने पर ग्रामीणों पर लाठी भी बरसा दिया, जिसमें दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना के बाद भवानीपुर गांव में ही रहने वाले डिप्टी सीएम के रिश्तेदार घटना की सूचना देने देवीगंज पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिस ने वहां उनकी पिटायी कर बैठा लिया। इस बात की जानकारी होने पर ग्रामीण एक बार फिर आक्रोशित हो गए। सैकड़ों की तादाद में भीड़ सैनी-देवीगंज मार्ग पर जमा हो गई। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पुलिस बैकफुट पर आयी। मामला बढ़ता देख कई थानों की पुलिस मौके पर भेजी गयी। डिप्टी सीएम के रिश्तेदार को छोड़ने के बाद भीड़ मानी और सड़क छोड़ी।


दरअसल जिले की एसओजी पुलिस व कोखराज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सैनी कोतवाली के भानीपुर गांव के बाहर खड़े बाइक चोरी के आरोपी रामू नाम के एक युवक को उठा लिया। सादी वर्दी मे गांव के युवक को अचानक बोलेरों गाड़ी मे जबरन बैठाये जाते देख वहाँ मौजूद ग्रामीणों ने विरोध और पुलिस टीम को घेर लिया।

ग्रामीणों से खुद को घिरता देख एक सिपाही ने हवाई फायर कर दिया। ग्रामीणों ने एसओजी को बदमाश समझ उन पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव मे देवीगज चौकी इंचार्ज दीपक कुमार सहित तीन सिपाही मम्मोली रूप से घायल हो गए। इसी दौरान वर्दीधारी पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस के लाठी चार्ज से दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुये हैं।

भानीपुर गांव मे रहने वाले प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के रिश्तेदार राहुल मौर्या देवीगंज पुलिस चौकी पहुंचे तो उनके साथ वहाँ मारपीट कर बैठा लिया गया। इस बात की सूचना गांव पहुंची तो सैकड़ों ग्रामीण सैनी-देवीगंज मार्ग पर जमा हो गए। पुलिस उन्हे समझाने पहुंची लेकिन उनका उग्र रूप देख उल्टे पाँव वापस लौट गई। घंटे भर बाद कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और डिप्टी सीएम के रिश्तेदार को गांव ले आई। इसके बाद नाराज ग्रामीण सड़क से हटे। ग्रामीणों के सड़क से हटाने पर पुलिस ने राहत की सांस लिया।
By Shivnandan Sahu