30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शक्कर कारखाना हादसा: वॉल्व सुधारने के दौरान चार मजदूर झुलसे, मची अफरा-तफरी

Accident in Kawardha : ठेका श्रमिक राजेश कोसले, बजारहा कोसले, सनुज बाचकर और दिनेश यादव अपने सुबह कंडेस्टेंस वाटर लाइन में खराब हो चुके वाल्व की मरम्मत शुरु ही किए थे..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 Dec 2023, 2:12 PM IST

kawardha_sugar_factry.jpg

CG Accident News : भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में एक हादसे में चार मजदूर झुलस गए। इसमें दो मजदूर 20 प्रतिशत तक झुलसे। बाकी दो मजदूर सामान्य रुप से झुलसे। सभी मजदूरों का ईलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसा रविवार सुबह 9 बजे की है। यहां पर ठेका श्रमिक राजेश कोसले, बजारहा कोसले, सनुज बाचकर और दिनेश यादव अपने सुबह कंडेस्टेंस वाटर लाइन में खराब हो चुके वाल्व की मरम्मत शुरु ही किए थे अचानक वाल्व खुल गया और उसमें से खौलता पानी मजदूरों पर जा गिरा।

यह भी पढ़ें: राम भरोसे लाखों पैसे ! एटीएम की सुरक्षा के लिए तैनात नहीं गार्ड, बैंकों की व्यवस्थाएं भी बेकार...


वाल्व के ठीक सामने राजेश कोसले और बजरहा कोसले थे, जो खौलते पानी से सराबोर हो गए। इसके कारण वह बुरी तरह से झुलस गए। वहीं इनके पीछे सनजु और दिनेश थे, वह कम झुलसे। जानकारी मिलने पर तुरंत आसपास के मजदूर घायल मजदूरों को अलग जगह ले गए। तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और कारखाना प्रबंधन को जानकारी दी। प्रबंधन द्वारा मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो मजदूर ठीक हो चुके हैं वहीं दो मजदूरों का ईलाज जारी है। हालांकि उनकी भी हालत ठीक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Cyclone Michaung : दलहन-तिलहन और सब्जी की फसल को भारी नुकसान, किसानों ने लगाई मदद की गुहार