जांच के दौरान जिन प्रमुख वित्तीय गड़बड़ियों की पुष्टि हुई। इसमें 1 करोड़ 13लाख 28 हजार 570 की राशि बैंक और खजाने में जमा नहीं की गई। 24 लाख 81 हजार 805 स्ववित्तीय मद से संबंधित राशि कम जमा की गई। 2 लाख 20 हजार बिजली बिल के नाम पर निकाले गए, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। 9 लाख 40 हजार 555 की राशि मोबाइल बिल, ऑडिटोरियम किराया, अन्य मदों में अनियमित ढंग से उपयोग की गई।