CG Kawardha Bus Fire: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल कवर्धा से लखनऊ जा रही यात्री बस में आगरपानी के पास अचानक से भीषण आग लग गई। इससे बस में हड़कंप मच गया। इस बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे।
बता दें कि यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए बस से कूदकर अपनी जान बचाई राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे बस को धू-धूकर जलते हुए देखा जा सकता है।
शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई
जानकारी अनुसार बेमेतरा से प्रतिदिन प्रयागराज (यूपी) जाने वाली बस कबीरधाम जिले से होकर गुजरती है। शाम के समय यह बस कुकदूर से आगे आगरपानी के पास पहुंची थी। इसी दौरान वाहन चालक के साइड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसे बुझाने का प्रयास किया गया, तब तक आग ने विकराल (CG Kawardha Bus Fire) रूप ले लिया था। आनन-फानन यात्रियों को बस से उतारा गया। घटनास्थल से करीब 8 किमी दूर कुकदूर थाना से मदद मांगी गई। जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी।