16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवर्धा
CG Naxal News: 10 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर, वर्ष 2021 से अब तक इतनों ने चुनी सुकून की राह, देखें VIDEO
Play video

CG Naxal News: 10 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर, वर्ष 2021 से अब तक इतनों ने चुनी सुकून की राह, देखें VIDEO

Kawardha Naxal News: 5-5 लाख रुपए के ईनामी नक्सली दंपत्ति रमेश उर्फ मेस्सा और उसकी पत्नी रोशनी उर्फ हिडमे ने कबीरधाम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 19 Jan 2025, 12:10 PM IST

CG Naxal News: नक्सलियों के हिंसक और शोषणकारी विचारधारा से तंग आकर कई माओवादी समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले रहे हैं। बस्तर क्षेत्र के साथ-साथ कबीरधाम जिले में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी में 5-5 लाख रुपए के ईनामी नक्सली दंपत्ति रमेश उर्फ मेस्सा और उसकी पत्नी रोशनी उर्फ हिडमे ने कबीरधाम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन्हें पुनर्वास के लिए नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीती के तहत कलेक्टर व एसपी ने 25-25 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।

पुलिस के इंटीग्रेटेड पुलिस सेंटर (ट्रैफि क प्लाजा) में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली रमेश उर्फ मेस्सा बोड़ला एरिया कमेटी विस्तार प्लाटून नंबर 3 के डिप्टी कमांडर के पद पर था। उसकी पत्नी रोशनी उर्फ हिडमे बोड़ला एरिया कमेटी विस्तार प्लाटून नंबर 3 की सदस्य के रूप में कार्यरत थी। बड़ी बात तो यही है कि दोनों आत्मसमर्पित नक्सली कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा के गांव पूवर्ती के रहने वाले हैं। 5-5 लाख रुपए के ईनामी नक्सली दंपत्ति रमेश उर्फ मेस्सा और उसकी पत्नी रोशनी उर्फ हिडमे पर थाना तरेगांव में दर्ज 2-2 नक्सल अपराध दर्ज हैं।

आत्मसमर्पण कबीरधाम जिले में वर्ष 2021 से अब तक इन्होंने किए सरेण्डर

आत्मसमर्पण तिथि – एरिया सदस्य – आत्मसमर्पित नक्सली – ईनाम

23 जून 2021 – भोरमदेव एरिया कमेटी सचिव डीव्हीसी – दिवाकर उर्फ लिबरू कोर्राम – 13 लाख
23 जून 2021 – भोरमदेव एरिया कमेटी सदस्य – देवे उर्फ लक्ष्मी – 5 लाख
14 मार्च 2022 – बोड़ला एरिया कमेटी के कमांडर – करन – 8 लाख
14 मार्च 2022 – बोड़ला एरिया कमेटी की महिला सदस्य – अनिता – 5 लाख
27 जुलाई 2024 – महिला नक्सली – रानीता उर्फ हिड़मे – 13 लाख
30 जुलाई 2024 – कान्हा भोरमदेव एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य – दिनेश उर्फ लक्ष्मण माडकम – 10 लाख
30 जुलाई 2024 – कान्हा भोरमदेव एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य – भीमा उर्फ अशोक उर्फ – अनिल 15 लाख
18 जनवरी 2025 – बोड़ला कमेटी विस्तार प्लाटून नं.3 के डिप्टी कमांडर – रमेश उर्फ मेस्सा – 5 लाख
18 जनवरी 2025 – बोड़ला कमेटी विस्तार प्लाटून नं.3 की सदस्य – रोशनी उर्फ हिडमे – 5 लाख