8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Police Promotion: दिवाली से पहले तीन प्रधान आरक्षकों को मिला प्रमोशन, आदेश जारी

CG Police Promotion: कबीरधाम जिले के तीन प्रधान आरक्षकों के एक-एक कंधे में स्टार लगाकर सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 19 Oct 2024, 1:50 PM IST

CG Police Promotion

CG Police Promotion: कबीरधाम जिले के तीन प्रधान आरक्षकों के एक-एक कंधे में स्टार लगाकर सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के आदेशानुसार पदोन्नति के लिए जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 में जिला पुलिस कबीरधाम के प्रधान आरक्षकों का सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति/स्थानांतरण के लिए योग्यता सूची जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: CG Teachers: प्रिंसिपल के 200 पद खाली… प्रमोशन पाने शिक्षक घेरेंगे DEO का दफ्तर

इसी तारतय में 18 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उक्त पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को प्रभारी पुलिस कप्तान धर्मेंद्र सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा स्टार लगा कर सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसमें प्रधान आरक्षक वासुदेव साय पैकरा, महिला प्रधान आरक्षक देमन टेकाम, प्रधान आरक्षक राजेश कुमार सिंह ठाकुर शामिल है।

उक्त पदोन्नत तीनों अधिकारियों को जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने कहा गया कि आप सभी के कार्यों में पदोन्नति के साथ वृद्धि होगी, जिसे बेहतर ढंग से निभाना आप सभी का प्रथम कर्तव्य होगा। इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी व पदोन्नत अधिकारी के परिवार जन उपस्थित रहे।