मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए तीन घोषणाएं की, जिसके तहत विद्युत के भारी भरकम बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा। एक पंप में पहले 7500 यूनिट बिजली तक की छूट रहती थी, अब नियत छूट से ज्यादा बिजली खपत होने पर किसान फ्लैट रेट में बिजली बिल भुगतान कर सकेंगे। किसानों को पहले सिर्फ एक पंप पर ही छूट मिला करती थी, लेकिन अब अन्य पंपों पर भी फ्लैट रेट में भुगतान पर छूट देगी।