
कवर्धा. जिले में आरक्षक से हवालदार बनने आरक्षकों ने परीक्षा दिलाई। होली की ड्यूटी की व्यवस्तता के बाद आरक्षकों ने समय निकालकर हवालदार बनने के लिए परीक्षा में बैठे।आरक्षक से प्रधान आरक्षक बनने आयोजित की परीक्षा।
आरक्षक से प्रधानआरक्षक बनने के लिए विभागीय प्रमोशन के अलावा विभागीय परीक्षा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के माध्मय से आरक्षक प्रधानआरक्षक बनने की यानी हवलदार बनने के लिए इस परीक्षा में भाग लेते है। इस परीक्षा में महिला व पुरुष दोनों वर्गो ने हिस्सा लिया इसके चलते ही जिलेभर के 250 महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों नें नगर के स्वामी करपात्रीजी शासकीय माध्यमिक स्कूल में लिखिल परीक्षा दिलाई। परीक्षा 2 भागों में बांटी गयी जिसमें सुबह 9 से 12 बजे तक व दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित किया गया। सभी परीक्षार्थियों को इसी समयनुसार परीक्षा में शामिल हुए।
इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा
पुलिस अधीक्षक डॉ. लालउमेंद सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर जवानों की पांच वर्ष की नौकरी पूरी होने के बाद प्रत्येक वर्ष हवलदार के पद पर पदोन्नत करने के लिए जवानों की लिखित परीक्षा ली जाती है। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद रेंज स्तर पर शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली जाएगी।
सभी शर्तें पूरी की
परीक्षा में बैठने के लिए पहले आरक्षकों ने फार्म भरा था। इसके आधार पर रोल नंबर जारी किया गया था। इसके बाद परीक्षा आयोजित किया गया। इस वर्ष जिले में परीक्षा में बैठने के लिए सभी शर्ते पूरी करने वाले 250 महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने परीक्षा दी। पुलिस अधीक्षक डॉ.लालउमेंद सिंह ने पुलिसकर्मियों की परीक्षा ली। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार और पंडरिया पुलिस अनुविभागीय अधिकार नरेंद्र बेताल, उप पुलिस अधीक्षक गोविंद राम दिवान और जिले के सभी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।
Published on:
05 Mar 2018 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
