10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सूने मैदान से आई चिल्लाने की आवाजें, लोगों ने जाकर देखा तो मासूम मिली इस हाल में

सुनसान मैदान शोर मचाने की आवाज सुनाई दी तो कुछ लोगों ने जाकर देखा तो 10 साल की लड़की इस हाल में मिली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 14 Jul 2018, 1:03 PM IST

crime news

जब सूने मैदान से आई चिलाने की आवाज, लोगों ने जाकर देखा तो मासूम मिली इस हाल में

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 10 वर्ष की बालिका को बहला फुसला कर सुनसान मैदान में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने दोनों नाबालिग बालकों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर में एक बालिका के साथ बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना गुरुवार शाम 7 बजे की है। कोतवाली थाना अंतर्गत शहर के वार्ड में दो लड़के अपने ही मोहल्ले की 10 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर पास के ही करपात्री स्कूल मैदान ले गए। मैदान शाम को सूना हो गया था। जिसका फायदा उठाते हुए दोनों लड़के बालिका के साथ जोर जबरदस्ती करने लगे।

बालिका ने शोर मचाना शुरु किया तो कुछ लोगों ने आवाज सुनी और बचाव के लिए दौड़े। आरोपी लड़के भाग निकले। लोगों ने बालिका को उसके घर पहुंचाया। पालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और दोनों लड़कों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर धारा ३६३, ३४ व १२ पास्को एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

READ MORE: 10 साल की लड़की का किडनैप कर दुष्कर्म की कोशिश, जब पता चली ये बात तो लोगों ने आरोपियों को जमकर पीटा

घटना की खबर जैसे ही मोहल्ले में फैली लोग आक्रोशित हो गए। रात करीब ९ बजे मोहल्लेवासी आरोपी लड़कों के घर पहुंच गए और उनकी पिटाई शुरू कर दी। मामला की गंभीरता को देखते हुए एसपी, एएसपी सहित पुलिस टीम पहुंची और आरोपी लड़कों को भीड़ से निकाला गया।

READ MORE: मासूम का चेहरा देखकर भी नहीं पिघला था दरिंदे का दिल, दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या

कवर्धा के कोतवाली प्रभारी टीआई, एचके पाण्डेय ने बताया पिता की शिकायत पर दोनों नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इनके विरूद्ध धारा ३६३, ३४ और १२ पास्को एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया गया।