सोमवार को बच्चे को टीका लगाने के लिए टीकाकरण कक्ष ले जाया गया। तब तक बच्चा बिलकुल स्वस्थ था। टीका लगने के कुछ समय बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और जिला अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मौत की वजह बताने की मांग करते हुए,नारेबाजी की गई।