8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics: शपथ लेने ऑटो से पहुंचे नपा अध्यक्ष, मंत्रोच्चारण व शंखनाद से गूंजा स्थल

CG Politics: शपथ ग्रहण सरदार पटेल मैदान कवर्धा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तय समय में नगर पालिका अध्यक्ष सपरिवार ऑटो से पहुंचे। उन्हें ऑटो से उतरते देख वहां उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों ने ताली बजाकर फूल माला से स्वागत किया।

2 min read
Google source verification
CG Politics: शपथ लेने ऑटो से पहुंचे नपा अध्यक्ष, मंत्रोच्चारण व शंखनाद से गूंजा स्थल

CG Politics: नायक फिल्म के सीन की तरह कवर्धा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भी ऑटो में बैठकर शपथ ग्रहण करने पहुंचे। इसके पूर्व वह परिवार ऑटो से ही देवी मंदिर, पंचमुखी बूढ़ामहादेव के साथ-साथ श्री खेड़ापति हनुमान भी पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें: Patrika Raksha Kavach Abhiyan: हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने ली शपथ, कहा- खुद रहेंगे सचेत औरों को भी करेंगे जागरूक…

नगर पालिका परिषद कवर्धा का शपथ ग्रहण यादगार बन गया। शपथ ग्रहण का आयोजन अनोखे अंदाज में कराया गया। मंदिरों की पुजारी की वैदिक मंत्रोच्चारण व समाज प्रमुखों की जयघोष ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनांद व भारतमाता की जयघोष व जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी कवर्धा के छत्तीसगढ़ स्थापना के बाद से नगर पालिका परिषद कवर्धा में 6वें अध्यक्ष के रूप में शपथ लिया। नपाध्यक्ष के साथ 27 पार्षदों से बारी-बारी से शपथ लेकर विकसित कवर्धा बनाने का संकल्प लिया। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय और राजीव लोचन महराज विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की कार्यशैली और उनके समर्पण की सराहना की। उपमुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में कवर्धा नगर पालिका में बहुत सकारात्मक बदलाव आएगा। कबीरधाम जिले के सभी नगरीय निकायों में जनादेश के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनगी है। अब और तेज गति के साथ पूरे जिले का जन आकांक्षाओं के साथ समुचित विकास की अवधारणाओं के पूरा किया जाएगा।

कवर्धा नगर पालिका में व्यवस्थागत सुधार होंगे और यहां की नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शपथ ग्रहण के बाद अपने संकल्प को साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कवर्धा शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। पूरी नगर पालिका टीम के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि कवर्धा को एक आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना है।