
स्काई योजना के फोन से सास क्र रही दामाद से बात, अचानक बैटरी गर्म होते ही टूट गया डिस्प्ले फिर...
कवर्धा. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचार क्रांति योजना (स्काई) के तहत बांटे गए मोबाइल में अचानक गर्म होने से धुआं निकलने लगा और बैटरी जल गई। हालांकि मोबाइल विस्फोट के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह घटना कवर्धा जिले के पंडरिया नगर का है।
जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के पंडरिया में वार्ड क्रमांक 09 के पूर्व पार्षद श्यामू धुलिया ने बताया कि 11 अगस्त को महिला को नगर पंचायत के माध्यम से शासन की ओर से संचार क्रांति के तहत मोबाइल दिया गया था। मोबाइल को 20 अगस्त को चालू किया। 21 अगस्त को सुबह 11.30 बजे इसी मोबाइल से महिला अपने दामाद से बात कर रही थी तभी अचानक मोबाइल काफी गर्म हो गया और धुआं निकलने लगा।
इससे महिला घबरा गई इसके बाद अचानक मोबाइल का डिस्प्ले टूट गया और बैटरी जल कर काला पड़ गया। हालांकि इस घटना से किसी को भी चोट नहीं आयी है। इससे पहले भी स्काई के तहत सरकार द्वारा बांटे गए मोबाइल के फटने की लगातार ख़बरें आ रही है।
हाल ही में ऐसा ही मामला जांजगीर चांपा में हुआ था जहां महिला के घर में कूलर पर यह मोबाइल रखा था, तभी अचानक धमाके के साथ मोबाइल में विस्फोट हो गया। बपास में ही बच्चे खेल रहे थे, गनीमत रही कि मोबाइल विस्फोट के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल को दो घंटे चार्ज करने के बाद इसके बाद चार्जर से निकालकर उसे फ्रीज के ऊपर रख दिया था। तभी मोबाइल अचानक पटाखे की तरह फट गया। नि:शुल्क मिले स्मार्टफोन का स्क्रीन टूटकर क्षतिग्रस्त हो जाने पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल माइक्रोमैक्स कंपनी का पहले जैसा ही नया हैंडसेट नया सिम के साथ घर जाकर प्रदान किया।
छत्तीसगढ़ सरकार ने संचार क्रांति योजना के तहत 55 लाख परिवारों को स्मार्टफोन बांटने का लक्ष्य रखा है। दो चरणों में इस योजना के तहत 55 लाख से ज्यादा स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए 12 सौ करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।
Updated on:
22 Aug 2018 02:56 pm
Published on:
22 Aug 2018 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
