बैशाखू बैगा के 5 साल की बेटी धनिया घर में सो रही थी। भोर सुबह करीब ३ बजे सर्प ने उसे डंस लिया। उन्हें पता ही नहीं चला कि क्या हुआ। जब उन्होने सुबह उठकर देखा तो बच्ची बेहोश मिली। इस वजह से गांव में उजाला होते ही बेहोश हो चुकी बच्ची को वैद्य के पास लेकर गए, तब पता चला कि सर्प ने डंसा है, लेकिन जब तक वैद्य कुछ कर पाते बच्ची की मौत हो चुकी थी।