9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसा: कवर्धा में एक के बाद एक दो ट्रैक्टर पलटने से 2 की मौत, 13 से ज्यादा घायल

25 लोगों से भरी ट्रैक्टर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 17 Jun 2018, 8:49 PM IST

Road accident in kawardha

हादसा: कवर्धा में एक के बाद एक दो ट्रैक्टर पलटने से 2 की मौत, 13 से ज्यादा घायल

कवर्धा. रविवार को कवर्धा जिले में एक के बाद एक दो हादसे हो गए। पहली घटना में खेत में काम कर रहे किसान की मौत हो गई। तो वहीं दूसरी घटना में 25 लोगों से भरी ट्रैक्टर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि 13 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है, 3 हालत नाजुक बनी हुई। हालात को देखते हुए राजधानी रायपुर रेफर किया गया है।

खेत में अनकंट्रोल हुआ ट्रैक्टर और हो गया ये हादसा
पहली घटना पांडातराई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धोबघट्टि निवासी किसान सेमो बांधेकर (50) वर्ष ग्राम मंझोली के रज्जु चंद्रवंशी के पावरट्रेक ट्रैक्टर से सुबह लगभग 10 बजे से अपने खेत जुताई करा रहे थे। किसान खुद ड्राइवर के साथ स्वयं ट्रैक्टर में बैठकर जुताई कर रहे थे।

खाली देखा तो स्वयं ही चलने लगा ट्रैक्टर
कुछ देर तक जुताई करने के बाद ड्राइवर को शौच के लिए नदी की तरफ चला गया। इतने में खेत मालिक ने खुद ट्रैक्टर को चलाने लगा। और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के साथ नदी में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में दबने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई।

दूसरी घटना में 1 की मौत 2 गंभीर, 13 लोग घायल

दूसरी घटना रविवार शाम 6.15 बजे की है। ग्राम चिखली से कांपा जा रहे 25 से अधिक लोगों से भरी एक ट्रैक्टर से पलट गया। इससे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 13 से अधिक लोगों को चोटें आई है। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन 14 वर्षीय रागनी पिता मिस्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, 3 को रायपुर रेफर किया गया है। हादसा ग्राम मैनपुरी के पास हुआ।