देखने वालों की कांप गई रूह
महिला की चिखने की आवाज सुनकर प्लांट में काम करने वाले अन्य मजूदरों के होश उड़ गए। दौड़कर पता लगाया तो, देखा कि रेवतीबाई के ऊपर बड़ा सा पत्थर गिर गया है। कुछ लोगों ने पत्थर को हटाने की कोशिश की। लेकिन पत्थर का वजन इतना ज्यादा था कि महिला की दर्द से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का मंजर देख लोगों की रूह कांप गई।