12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस धनतेरस पर खरींदे ये चीज़ें, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

इस धनतेरस पर खरींदे ये चीज़ें, खुल जाएंगे किस्मत के ताले  

2 min read
Google source verification
dhanteras

इस धनतेरस पर खरींदे ये चीज़ें, खुल जाएंगे किस्मत के तालें

खजुराहोः दीवाली को हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार कहा जाता है। भारत के कई राज्यों खासकर मध्य प्रदेश में इस त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। दीवाली पर ढ़ेरों पटाखें और दिये जलाए जाते हैं। यह हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है। इससे दो दिन पहले धनतेरस त्यौहार मनाया जाता हैं। चलिए जानते हैं कि, इस दिन हमें क्या-क्या वस्तुएं खरीदनी चाहिए और किन वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए।

गणेश जी और माता लक्ष्मी की की प्रतिमा

मां लक्ष्मी धन की देवी हैं और गणेश जी उनके प्रिय पुत्र। शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने से आपके घर में धन का आगमन होने लगता है। धनतेरस के दिन अगर माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीद रहे हैं तो भगवान गणेश की मूर्ति जरूर खरीद लें।

सोना-चांदी की वस्तुएं

अगर आपको अपनी किस्मत का दरवाजा खोलना है तो धनतेरस के दिन सोना और चांदी से बनी हुई वस्तुएं खरीदें। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख का दरवाजा खुल जाता है। अगर आप सोना और चांदी की वस्तुएं खरीदने में असमर्थ है तो आप किसी अन्य धातु की भी चीजें खरीद सकते हैं। लेकिन, उसी धातु की चीजें खरीदें जो इस दिन आपके लिए शुभ हो।

नया झाड़ू

हमारे शास्त्रों में झाड़ू का बहुत महत्व है। झाड़ू को हम उस शक्ति के समान मानते हैं जो हमारे घर की गंदगी साफ करती है। मान्यता है कि, धनतेरस के दिन अगर घर में झाड़ू खरीद कर लाते हैं और उसकी पूजा करते हैं तो इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां घर से भागने में ही अपनी भलाई समझती हैं।

ज़रूर खरीदें शंख

धनतेरस के दिन आपको शंख जरूर खरीदना चाहिए। शंख को खरीद के लाएं और घर लाकर उसकी पूजा करें और उसे बजाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वह आपके घर में अपने कदम रखती हैं। यह भी मान्यता है कि, संघ की गूंज जहां-जहां तक जाती है, वहां-वहां तक सभी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती है।

भगवान कुबेर की मूर्ति

धनतेरस धन का दिन है और धन के देवता भगवान कुबेर है। अर्थात, अगर आप धन की तंगी से परेशान हैं तो धनतेरस के दिन आपको भगवान कुबेर की मूर्ति खरीदनी चाहिए। इस दिन कुबेर की मूर्ति लाकर पूजा करें और उन्हें प्रसन्न करें। अगर धन के देवता आपके ऊपर प्रसन्न हो गए तो, धन की तंगी जल्द ही दूर हो जाएगी।