20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस को बड़ा झटका : भाजपा में शामिल हुए 2 नेता, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

जिले की मूंदी नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले दो वार्डों के कांग्रेस पार्षदों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

2 min read
Google source verification
News

कांग्रेस को बड़ा झटका : भाजपा में शामिल हुए 2 नेता, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा में होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिले की मूंदी नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले दो वार्डों के कांग्रेस पार्षदों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इन दोनों ही पार्षदों को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई है।


आपको बता दें कि, बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा नगर निकाय चुनाव को लेकर खंडवा जिले की पुनासा और हरसूद नगर परिषद के चुनावी दौरे पर थे। इसी दौरान मूंदी नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस पार्षद बनारसी बाई और वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस पार्षद सखाराम निमोले ने प्रदेश अध्यक्ष शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

40 की 40 नगर परिषद जीतने का दावा

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, नगर परिषद चुनाव को लेकर हरसूद और पुनासा वासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आधार पर खंडवा की दो नगर परिषद के चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। हरसूद में पहले से भाजपा की परिषद है। पुनासा नई परिषद गठित हुई है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मजबूत संगठन तंत्र की ताकत और विकास कार्य के दम पर भाजपा प्रदेश में 40 की 40 नगर परिषद जीतेगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 18 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी


राहुल गांधी यात्रा से पहले इस बात का जवाब दें- शर्मा

उन्होंने कहा कि, भाजपा का लक्ष्य गरीब का जीवन बदलना है। आयुष्मान लोगों का जीवन बचाने का अभियान है। गरीब कल्याण की योजनाएं बंद करने वाली और भारत तोड़ने वाली कांग्रेस सरकार को चुनाव में इसका जवाब मिलेगा। वीडी शर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला करते हुए कहा कि, उन्हें यात्रा निकालने से पहले उनके पूर्वजों द्वारा भारत तोड़ने के लिए किए गए कार्यों का जवाब देना चाहिए।


कमलनाथ पर शर्मा का हमला

उन्होने कहा कि डेढ़ साल के लिए गलती से आई कांग्रेस सरकार ने गरीब उत्थान की सभी योजनाएं बंद कर दी थी। कमल नाथ ने प्रधानमंत्री आवास के लिए मैचिंग राशि नहीं होने की बात कहकर योजना को लौटा दिया था, लेकिन आइफा अवार्ड के लिए प्राइवेट कंपनियों को धमका कर 700 करोड़ का प्राविधान किया था। इससे ही गरीब कल्याण के प्रति उनकी मंशा और नियत उजागर हो चुकी है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनकल्याण के प्रति बेहद संवेदनशील है। भाजपा में व्यक्ति नहीं संगठन चुनाव लड़ता है।

नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे मास्टर साहब, फिर किया हंगामा, देखें वीडियो

संबंधित खबरें