
DJ बजाने पर आपस में भिड़े दो पक्ष, देर रात जमकर चले लाठी-डंडे, तनाव के बाद भारी पुलिसबल तैनात
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के अंतर्गत आने वाले पदम नगर थाना इलाके की दुबे कॉलोनी में रविवार की देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। तनातनी के बाद गालगोच से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते लात - घूंसे और लाठी - डंडों से मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि, ये विवाद डीजे बजाने को लेकर शुरु हुआ था। विवाद की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत करवाया।
बताया जा रहा है कि, शहर की दुबे कॉलोनी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और कुछ युवक आपस में मारपीट करने लग गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पक्षों के बीच विवाद को शांत कराया। फिर भी दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी रही, जिसके चलते दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। अब पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।
इलाके में पुलिसबल तैनात
मामले को लेकर पदम नगर थाना प्रभारी वी.के अहिरवार का कहना है कि, दुबे कॉलोनी क्षेत्र देर रात दो पक्षों में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल भेजकर विवाद शांत करवा दिया गया। इसके बाद दोनों ही पक्षों के लोग शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों पर कई धाराओं में केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सिस्टम की लाचारी की तस्वीर ! देखें वीडियो
Published on:
30 Jan 2023 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
