
मन्नत मांगकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहा था 35 लोगों का कुनबा, ट्रॉली पलटने से 5 की मौत, 6 गंभीर
खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, मृतकों में 3 महिलाएं और 2 मासूम बच्चे शामिल हैं।
ये दर्दनाक हादसा जिले के खिरकिया-खालवा मार्ग पर धनाेरा गांव के पास हुआ है। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 6 लोगों को चिकित्सालय पहुंचा दिया, जहां उनकी हालत नियंत्रण में न आने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य लोगों के भी मामलू चोटें आई हैं, जिनमें से कई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर में सवार होकर गांव मेढ़ापानी के 35 लोगों का कुनबा हरदा में मन्नत कार्यक्रम से वापस लौट रहा था।
क्या कहते हैं हरसूद SDOP ?
मामले को लेकर हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले का कहना है कि, धनोरा के यहां रात करीब 8 बजे ये हादसा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्राॅली में अदिक लोगों के होने के कारण ये अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इसमें करीब 35 लोग सवार थे, धनोरा के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 5 लोगों ने खिरकिया में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 6 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, बाकी का खिरकिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है, जबकि कुछ को छुट्टी भी दे दी गई है।
क्या आप सफेद हो रहे बालों से परेशान हैं? करें ये उपाय
Updated on:
04 Jun 2022 11:44 am
Published on:
04 Jun 2022 11:44 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
