17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा हादसाः शस्त्र पूजन के दौरान राइफल से फायर, RAF के तीन जवान घायल

बड़ा हादसाः शस्त्र पूजन के दौरान राइफल से फायर, RAF के तीन जवान घायल

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Geete

Oct 19, 2018

dussehra 2018 accidentally fired

dussehra 2018 accidentally fired

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में विजयादशमी पर शुक्रवार को शस्त्र पूजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूजन से पहले राइफल की सफाई करते वक्त ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। इस दौरान गोली की चपेट में तीन लोग आ गए, जो गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस बल जांच में जुट गया था।

खंडवा के सिविल लाइन इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स के सेंटर पर विजयादशमी पर्व की तैयारियां चल रही थी। पूजन के लिए सारे हथियार रखे जा रहे थे। इस बीच रैपिड एक्शन फोर्स का एक जवान सभी राइफल को साफ करते हुए पूजन के लिए रख रहा था। इस बीच अचानक बंदूक का ट्रिगर दब गया और उसमें से धड़थड़ाती हुई गोली निकल पड़ी। उसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद सभी अधिकारी और जवान सकते में आ गए। एक पल के लिए सन्नाटा पसर गया।

तीन जवान गिर पड़े
गोली की आवाज सुन जब सभी ने आसपास नजर दौड़ाई तो भी घबरा गए। वहां थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गोली लगने से तीन जवान जमीन पर आ गिरे थे। उनके शरीर से खून की धार बहने लगी।

जिला अस्पताल में भर्ती हैं तीनों जवान
सुबह हादसे के बाद रैपिड एक्शन फोर्स की टीम तीनों घायल जवानों को खंडवा के जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद भर्ती करा दिया गया है। तीनों के शरीर से गोलियां निकालने के लिए डाक्टरों की टीम जुटी हुई है।

जांच के आदेश
बताया जाता है कि घटना के बाद उच्च पदस्थ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और जांच के आदेश दे दिए हैं।

MUST READ

इन्हें सालभर का राशन देता है रावण, इसलिए पूज्यनीय है लंकेश

खुलासा: इस शहर में छह माह तक कैद था रावण

election 2018: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी दिग्विजय सिंह की पत्नी

BREAKING: 78 सीटों पर बदले जाएंगे प्रत्याशी, सीएम शिवराज सिंह भी भोपाल से लड़ेंगे चुनाव!

कई विधायकों के कटेंगे टिकट, नए चेहरों को मैदान में उतारेगी बीजेपी