
Fire in kandwa
खंडवा. सिनेमा चौक स्थित इंद्रप्रस्थ कॉम्प्लेक्स के तलघर में बनी साइकिल गोडाउन में मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे आग लग गई। धुंआ उठता देख आसपास के दुकानदार मौके पहुंचे। आग लगी होने पर तुरंत गोडाउन मालिक और कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर फाइटर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। गोडाउन तलघर में होने के कारण आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। अंदर नहीं पहुंच पाने की स्थिति में फायर फाइटर कर्मचारियों ने एग्जॉस्ट के जरिए गोडाउन में पानी डाला। इधर, आग बढऩे से पूरे मार्केट में धुंआ फैल गया। साइकिल टॉयर का धुंआ फैलने से लोगों का दम फूलने लगा। जिसके बाद आसपास की दुकानें बंद हो गई। दोपहर करीब 1.30 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। गली संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं टायरों में आग लगने के कारण धुआं काला जिस कारण पूरी में अंधेरा छा गया। गोडाउन में अंधेरा और धुएं के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था इस कारण फायरकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधेरा छाते ही आसपास के दुकानदार भी अपनी दुकान बंद कर निकल आए।
कॉम्प्लेक्स में मची अफरा-तफरी
इधर, तल घर में आग लगने और टॉयर के जलने का धुंआ उठने से कॉम्प्लेक्स में स्थित दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने धड़ाधड़ दुकानें बंद की और कॉम्प्लेक्स से बाहर आए। वहीं आसपास के दुकानदार भी धुएं से परेशान होते रहे। गोडाउन मालिक खेराज पिता माणकराम लालवानी ने बताया आगजनी में करीब १५ लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि मामला पुलिस ने जांच में ले लिया है। नुकसानी का आंकलन किया जा रहा है। वहीं आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालंाकि दुकानदारों का मानना है कि आग बिजली के शॉट सर्किट से लगी होगी, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी।
Published on:
04 Jul 2018 06:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
