23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा के गणेश पंडालों में उमड़ रही भीड़, नंदी से लेकर मोर सिंहासन तक दिख रहे बप्पा के अनोखे स्वरूप

-विभिन्न स्वरूपों मेंं सजे गणेशजी, स्थाई झांकियों को निहारने पहुंचे रहे लोग -देर रात तक गणेश पंडालों में लग रही भीड़, प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Sep 23, 2026

Ganeshotsav

खंडवा. विभिन्न स्वरूपों में सजी गणेश प्रतिमाएं।

गणेशोत्सव का उल्लास अब अंतिम चरण में पहुंचने लगा है। विभिन्न स्वरूपों में सजी गणेश प्रतिमाओं को निहारने अब पंडालों में देर रात तक भीड़ उमड़ रही है। कहीं भगवान शिव के वाहन के साथ, कहीं मोर सिंहासन पर विराजे गणेशजी, कहीं बाल गणेश के रूप में गजानन के दर्शन हो रहे हैं।

नंदी को दुलार करते गणपति

कुंडलेश्वर वार्ड के बप्पा सरकार गणेश मंडल का यह तीसरा वर्ष है। मंडल ने इस बार पर्यावरण संदेश से जुड़ी मिट्टी की 9 फीट प्रतिमा तैयार कराई है, जिसमें गणेशजी नंदी को दुलार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां भगवान जगन्नाथजी के रथ की झांकी भी तैयार की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। मंडल से राजदीप अग्रवाल, यश अग्रवाल, अमितेश जायसवाल, ललित जायसवाल और अखिलेश जायसवाल जुड़े हैं।

मोर के सिंहासन पर विराजे गणपति

अंजनी टॉकीज के पास स्थित आशीर्वाद चौक गणेश मंडल इस बार अपने 15वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। मंडल ने 10 फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित की है, जिसमें बप्पा को मोर के सिंहासन पर विराजमान दिखाया गया है। मंडल ने इस बार पीओपी की प्रतिमा तैयार कराई है। मंडल के अध्यक्ष अमित सोनी हैं, जबकि जयदीप जाधव सहित सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

भवानी माता चौक पर 11 फीट की बाल गणेश प्रतिमा

भवानी माता चौक नवयुवक गणेश मंडल श्री गणेश गौशाला खंडवा में गणेश उत्सव के 48वें वर्ष में भगवान गणेश बाल रूप में विराजित किए गए हैं। मंडल द्वारा स्थापित यह 11 फीट ऊंची प्रतिमा पूरी तरह से पर्यावरण हितैषी है, जिसे मिट्टी, पेपर और फूलों के उपयोग से तैयार किया गया है। यह प्रतिमा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है और क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।