24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशनरी स्कूल के बाहर हिंदू संगठन की दिवाली, जमकर आतिशबाजी करते हुए दी चेतावनी

-क्रिश्चियन स्कूल के बाहर हिंदू संगठन की दिवाली-स्कूल के बाहर की जमकर आतिशबाजी-संगठन के नेताओं ने पटाखे फोड़कर दी चेतावनी-दी धमकी- अफवाह फैलाई तो घर में घुसकर मारेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Oct 2022, 5:25 PM IST

news

मिशनरी स्कूल के बाहर हिंदू संगठन की दिवाली, जमकर आतिशबाजी करते हुए दी चेतावनी

खंडवा. मध्य प्रदेश खंडवा में दिवाली के दिन विभिन्न हिंदू संगठनों ने शहर के आनंद नगर में स्थित एक क्रिश्चियन स्कूल के बाहर जमकर आतिशबाजी करते हुए दिवाली का पर्व मनाया। इस दौरान संगठन के नेताओं ने न सिर्फ स्कूल परिसर में पटाखे फोड़े, साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। इसी के साथ संगठन के नेताओं ने ईसाई मिशनरी के प्रबंधकों को चेतावनी भी दी कि, अगर आगे से हिंदू त्योहार के बारे में अफवाह फैलाई तो घरों में घुसकर मारेंगे।

आपको बता दें कि, इस विवाद का कारण ये है कि, कुछ दिन पहले ही ईसाई मिशनरियों की ओर से आनंद नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों के साथ शहर में पर्यावरण जागरूकता को लेकर रैली निकाली थी। इस दौरान स्कूल की ओर से शहर के नगर निगम तिराहे पर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया था। हालांकि, उस नाटक के दौरान ही, मिशनरी स्कूल के आयोजकों और भाजपा नेताओं के बीच बहस भी हो गई थी। बहस की वजह ये थी कि, नुक्कड़ नाटक के जरिए स्कूली छात्र लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए लोगों से दिवाली पर पटाखे न फोड़ने की अपील की जा रही थी। बच्चों द्वारा कहा जा रहा था कि, इस दिवाली आतिशबाजी के लिए ग्रीन पटाखे ही फोड़ें।

यह भी पढ़ें- राज्यस्तरीय गोवर्धन पूजा में शामिल हुए CM शिवराज, बोले- कलेक्टर डंडा लेकर दौड़ते रहे, जिन्हें पटाखे फोड़ने थे वो फोड़ते रहे


विरोध स्वरूप स्कूल में आतिशबाजी

मिशनरी स्कूल द्वारा कराए गए नुक्कड़ नाटक के बाद से ही हिंदू संगठनों में उनके प्रति आक्रोश पनप रहा था। उस आक्रोश की आग दिवाली के दिन उसी क्रिश्चियन स्कूल के बाहर निकली, जिसके प्रबंधन और छात्रों ने पटाखे फोड़े जाने का विरोध पर्यावरण की दुहाई देकर किया था। हिंदू संगठनों ने काफी देर तक आतिशबाजी की गई। इस दौरान ईसाई मिशनरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके नुक्कड़ नाटक का विरोध भी किया गया। साथ ही, संगठन के नेताओं द्वारा चेतावनी भी दी गई कि, अगर आगे से ऐसी कोई गतिविधि की गई तो अंजाम ठीक नहीं होगा।