2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेईई मेन की ओएमआर शीट और आंसर शीट ले सकेंगे प्रतिभागी, ये है तरीका

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया नोटिफिकेशन, इस हिसाब से आगे बढऩा होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Amit Jaiswal

•

Updated: 6 May 2018, 8:00 AM IST

jee mains omr

jee mains omr sheet and and jee advanced 2018 news

खंडवा. ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (jee main-2018) की ओएमआर शीट और आंसर शीट प्रतिभागी ले सकेंगे। उन्हें इसके लिए सीबीएसई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर आगे बढऩा होगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। ये संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन) यूनिट के संबंध में है। इसका मजमून ये है कि बोर्ड ने जेईई मेन-2018 में उपस्थित उम्मीद्वारों को उनके अनुरोध पर निर्धारित शुल्क के साथ ओएमआर शीट की छाया प्रति और आगणन शीट का निर्णय लिया है।

ये रहेगी प्रक्रिया
- 500 रुपए के शुल्क के साथ ३१ मई तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
- जिन्होंने पहले ही आरटीआई या अन्य प्रकार से आवेदन किया है, वे शुल्क के साथ आवेदन करें।
- शुल्क का भुगतान सचिव, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पक्ष में दिल्ली, नई दिल्ली पर देय किसी भी अनुसूचित बैंक द्वारा जारी बैंक ड्रॉफ्ट के माध्यम से किया जा सकता है।

उम्मीद्वारों को ये रखना होगा ध्यान
उम्मीद्वारों को अपने आवेदन में अपना अनुक्रमांक, नाम और पता सही रूप से लिखना होगा। बैंक ड्रॉफ्ट के पीछे भी अनुक्रमांक और नाम लिखना होगा। अधिशासी निदेशक (जेएबी) को संबंधित आवेदन पत्र बैंक ड्रॉफ्ट के साथ स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से जेईई यूनिट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजना होगा।

ये भी जानिए...
- ओएमआर शीट की छाया प्रति तथा आगणन शीट किसी संस्थान या स्कूल को प्रदर्शन या व्यावसायिक उद्देश्य या प्रिंट मीडिया को प्रदान नहीं की जाएगी।
- किसी अन्य उम्मीद्वार के पक्ष में प्रस्तुत आवेदन पत्र बिना किसी संदर्भ के सरसरी तौर पर ही सीबीएसई द्वारा निरस्त कर दिया जाएगा।
- उम्मीदवारों को ओएमआर शीट की छाया प्रति तथा आगणन शीट केवल स्पीड पोस्ट द्वारा भेजी जाएगी। 31 मई के बाद के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

एक नजर में...
- 30 अप्रैल को जेईई मेन-2018 का रिजल्ट आया था।
- सीबीएसई ने जेईई-मेन परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में 8 अप्रैल और ऑनलाइन मोड में 15 और 16 अप्रैल को किया था।
- अब छात्र-छात्राएं 20 मई को होने वाली jee advanced एग्जाम की तैयारी में जुट गए हैं।
- इस साल देश में 12 लाख छात्र-छात्राओं ने ये परीक्षा दी है।
- टॉप 2 लाख 24 हजार छात्र-छात्राओं को जेईई एडवांस्ड में एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
- जेईई मेन की रैंक के माध्यम से एनआईटी, आईआईआईटी और तकनीकी संस्थानों में एडमिशन मिल सकता है।
- जेईई मेन- jee advanced की काउंसिलिंग साथ होती है। एडवांस्ड में क्वालिफाई पर आईआईटी में एडमिशन मिलेगा।