श्री नीलकंठेश्वर अंजनी शक्ति दशहरा उत्सव समिति द्वारा स्टेडियम ग्राउंड पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष मृगेंद्र पगारे, सचिव सनमदत्त शर्मा ने बताया कि यहां 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। शाम 7.30 बजे से आतिशबाजी के साथ आयोजन शुरू होगा। यहां हिंदू-मुस्लिम, सिख-इसाई समाज के वक्ता संबोधित करेंगे।