20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khandwa: नवमी के भंडारे में प्रसाद परोसकर घर लौटा बेटा, कमरे का दरवाजा किया बंद, पीछे छोड़ गया रोती मां

Khandwa teenager death case: मध्य प्रदेश के खंडवा में महानवमी पर भंडारे में सेवा करने गया 13 साल का कौशल घर लौटा, लेकिन कुछ देर बाद अचेत मिला।
2 min read
Google source verification

खंडवा

•

image

Akash Dewani

•

Oct 20, 2026

teenager death case navratri bhandara

Khandwa teenager death case: भंडारे से वापस लौटे 13 साल के बच्चे की संदिग्ध अवस्था में मौत (फोटो सोर्स- Gemini AI)

Khandwa teenager death case: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक परिवार के महानवमी पर्व की खुशियां एकाएक मातम में बदल गई। भंडारे का प्रसाद वितरण करने गया 13 साल का बेटा जब वापस लौटा तो उसकी जान चली गई। छैगांवमाखन में 13 वर्षीय बालक कौशल पिता विनोद कुशवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गायत्री मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी परोसने के बाद बालक घर पहुंचा था। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे संदिग्ध परिस्तिथियों में अचेत अवस्था में देखा। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि कौशल अब नहीं रहा।

भंडारे में सेवा के बाद घर पहुंचा

जानकारी के अनुसार, सोमवार को नवरात्रि की नवमी पर गायत्री मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। कौशल भी अपनी मां के साथ सेवा में जुटा था। मां श्रद्धालुओं को भोजन करा रही थी, जबकि कौशल भोजन परोसने में मदद कर रहा था। बताया जा रहा है कि पहली पंगत में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के कुछ देर तक सेवा की। इसके बाद वह दोपहर करीब एक बजे अचानक मंदिर से घर चला गया। उस समय श्रद्धालुओं को भोजन करा रही मां और घर के सदस्यों को इस बात की भनक बह नहीं थी कि उन पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। थोड़े समय बाद जब मां और अन्य परिजन घर पहुंचे तो कौशल की संदिग्ध अवस्था में मौत हो चुकी थी। फिलहाल, घटना के कारणों को लेकर कोईभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में हंगामा, पुलिस ने दी समझाइश

जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद पिता और परिजन सदमे में आ गए। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू होने पर पिता ने विरोध करते हुए शव सीधे गांव ले जाने की बात कही। इससे इमरजेंसी वार्ड के सामने भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मोघट पुलिस और ग्रामीणों ने परिजनों को समझाइश दी। इसके बाद वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। छैगांवमाखन थाना प्रभारी एसएन पांडे ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। बालक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।