18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्र में खंडवा के माता दरबार का अनोखा नजारा, 8 हजार अर्जियों से भर गई मनोकामना दीवार

-माता चौक पर गरुड़ पुराण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र -कुंडलेश्वर वार्ड में भक्तों की राक्षसों से रक्षा कर रही मां काली, लेटे हनुमान दे रहे दर्शन
2 min read
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Oct 18, 2026

Navratri 2026

खंडवा. माता के दरबार में मन्नत की दीवार पर लगी लोगों की अर्जियां।

नवरात्र के अवसर पर माता चौक में जेपी क्लब परिवार द्वारा भव्य पंडाल सजाकर माता रानी की आराधना की जा रही है। इस वर्ष पंडाल में माता रानी की आकर्षक प्रतिमा, 51 शक्तिपीठों का स्वरूप और गरुड़ पुराण पर आधारित झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, माता रानी के दरबार में अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंच रहे भक्तों की अर्जियों से विशेष दीवार महज छह दिनों में भर गई है। अब तक 8 हजार से अधिक अर्जियां यहां लगाई जा चुकी हैं।

झांकी के माध्यम से गरुड़ पुराण को समझाने का प्रयास

माता चौक पर नवरात्र महोत्सव के दौरान परंपरागत धार्मिक आयोजनों के साथ इस बार गरुड़ पुराण को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। वर्तमान परिस्थितियों और लोगों की समझ को ध्यान में रखते हुए गरुड़ पुराण से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं और प्रसंगों को झांकी के माध्यम से दर्शाया गया है। इसके लिए सात भागों में मॉडल तैयार किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु इन प्रसंगों को देखकर आसानी से समझ सकें। रात में होने वाला माता रानी का जागरण भी आयोजन का प्रमुख हिस्सा है।

watch video

अर्जी लगाकर मांग रहे माता से सुख समृद्धि

जेपी क्लब परिवार ने इस वर्ष माता रानी के दरबार में भक्तों की मनोकामनाओं के लिए विशेष अर्जी दीवार बनाई है। श्रद्धालु इस दीवार पर अपनी अर्जी लगाकर माता रानी से सुख-समृद्धि और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना कर रहे हैं। भक्तों की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज छह दिनों में ही यह दीवार अर्जियों से भर गई। अब तक यहां 8 हजार से अधिक अर्जियां लगाई जा चुकी हैं।

कुंडलेश्वर वार्ड में मां काली की आकर्षक प्रतिमा

कुंडलेश्वर वार्ड धनगर मोहल्ला में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा 65वें वर्ष में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां मां काली असुरों से भक्तों की रक्षा करते नजर आ रहीं है। यहां पर प्रयागराज के लेटे हनुमान की कागज से इको फ्रेंडली प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र है।

पासी मोहल्ले में मां सप्तशृंगी दे रहीं दर्शन

पासी मोहल्ले में पासी समाज नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा 35वें वर्ष में नवरात्र उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां मिट्टी से बनी 14 फीट की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन हो रहे है। बंगाली कलाकारों द्वारा 18 भुजाओं वाली मां सप्तशृंगी की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है।