10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसपोर्ट नगर : निगम को 20 करोड़ की बजाए अभी तक सिर्फ 7 करोड़ की आय, 81 भूखंडों के लिए नहीं आए टेंडर

नगर सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट : नवीन ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने के बाद नगर निगम तीन साल में भूखंडों को विक्रय नहीं कर सका। अभी तक 319 में से 141 भूखंडों के ही आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो सकी है। इसमें 97 भूखंड आरक्षित हैं। शेष 81 खाली भूखंडों को विक्रय करने 5 वीं बार टेंडर लगाने की तैयारी है।
2 min read
Google source verification

खंडवा

•

image

Rajesh Patel

•

Oct 10, 2026

transport city

khandwa : transport city ...photo ai

नगर सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट : नवीन ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने के बाद नगर निगम तीन साल में भूखंडों को विक्रय नहीं कर सका। अभी तक 319 में से 141 भूखंडों के ही आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो सकी है। इसमें 97 भूखंड आरक्षित हैं। शेष 81 खाली भूखंडों को विक्रय करने 5 वीं बार टेंडर लगाने की तैयारी है।

शेष भूखंडों में 5.50 करोड़ रुपए से अधिक आय की उम्मीद

नवीन ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंडों की नीलामी के लिए नगर निगम को बार-बार निविदाएं बुलानी पड़ रही हैं। तीन साल में 319 भूखंडों में से 141 के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई है, लेकिन अब भी 81 भूखंडों के लिए खरीदार नहीं मिले हैं। चौथी बार निविदा बुलाने के बावजूद इन भूखंडों पर टेंडर नहीं आए। अब निगम 5वीं बार नीलामी की तैयारी कर रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर से निगम को अब तक करीब 7 करोड़ रुपए की आय हुई है। जबकि इस प्रोजेक्ट से निगम को बीस करोड़ रुपए आय की उम्मीद है। शेष भूखंडों के विक्रय से 5.50 करोड़ रुपए से अधिक की आय होने का अनुमान है।

चौथी बार की प्रक्रिया में भी नहीं मिली सफलता

निगम ने नवीन ट्रांसपोर्ट नगर के भूखंडों के विक्रय के लिए चौथी बार निविदाएं आमंत्रित की थीं। इस प्रक्रिया में 40 भूखंडों के लिए टेंडर आए। इनमें अनुसूचित जाति वर्ग के दो आवेदनों में जाति प्रमाण पत्र संलग्न नहीं होने से उन्हें निरस्त कर दिया गया। वहीं, 79 भूखंडों के लिए कोई टेंडर नहीं आया। अब निगम निरस्त हुए दो भू-खंडों के साथ शेष भूखंडों के विक्रय के लिए पांचवीं बार निविदा बुलाने की कागजी प्रक्रिया में जुटा है। निगम आयुक्त ने भी इसके निर्देश दिए हैं।

99 हजार वर्गमीटर में विकसित हो रहा ट्रांसपोर्ट नगर

नवीन ट्रांसपोर्ट नगर को 99,340 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है। यहां कुल 319 भूखंड बनाए गए हैं। इनमें से 97 भूखंड सोलह खोली के दुकानदारों के लिए आरक्षित हैं। निगम के अनुसार, अब तक करीब सात करोड़ रुपए की आय हो चुकी है। शेष भूखंडों के विक्रय से 5.50 करोड़ रुपए से अधिक की आय मिलने की उम्मीद है।

नोटिस के बाद भी शिफ्ट नहीं हुए दुकानदार

सोलह खोली के दुकानदारों को नवीन ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करने की योजना भी अब तक पूरी नहीं हो पाई है। निगम पांच से अधिक बार दुकानदारों को शिफ्ट होने के लिए नोटिस जारी कर चुका है। इसके बावजूद एक भी दुकानदार नवीन ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट नहीं हो सका है। ऐसे में 97 आरक्षित भूखंडों का उपयोग और दुकानदारों का स्थानांतरण अब भी चुनौती बना हुआ है।

इनका कहना : प्रियंका सिंह राजावत, आयुक्त, ननि

ट्रांसपोर्ट नगर में ज्यादातर भूखंडों के विक्रय की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष भूखंडों के विक्रय की कागजी प्रक्रिया चल रही है। निविदा बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।