9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्गा प्रतिमा की हाइट, हाइटेंशन लाइन तक पहुंची, मुकुट टच होते ही खंडवा में जल उठी प्रतिमा

Durga Idol Accident: ट्रेक्टर-ट्रॉली से दुर्गा प्रतिमा ला रहे थे, हाइटेंशन लाइन से टकराने से प्रतिमा में लगी आग, ट्रेक्टर-ट्रॉली में फैला करंट।
2 min read
Google source verification
Khandwa Durga Idol Accident

durga idol hits high tension wire four injured, खंडित हुई दुर्गा प्रतिमा (Source-Patrika)

Khandwa Durga Idol Accident: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार को इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर हुए एक हादसे ने दुर्गा समिति मंडल के आयोजकों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। जिस मूर्ति की स्थापना दुर्गा पंडाल में करनी थी वो प्रतिमा हाइटेंशन लाइन से टच होने के कारण जलकर खंडित हो गई है। अब आयोजक मंडल को इस बात की चिंता है कि इतने जल्दी कैसे दुर्गा प्रतिमा की व्यवस्था होगी? हादसे में चार लोग झुलसे हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाइटेंशन लाइन से टच होते हा दुर्गा प्रतिमा में लगी आग

खंडवा के टपालचाल क्षेत्र में नवरात्र पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए आयोजक मंडल बुरहानपुर से एक बड़ी दुर्गा प्रतिमा शुक्रवार को लेकर आ रहा था। इसी दौरान इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाइवे पर मोकलगांव टोल प्लाजा के पास रान्ग साइड से ट्रेक्टर से प्रतिमा लाते वक्त दुर्गा प्रतिमा का मुकुट हाइवे की ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लइन से टकरा गया। लाइन से मुकुट के टच होते ही करंट फैल गया और दुर्गा प्रतिमा में आग लग गई। जलने से दुर्गा प्रतिमा खंडित हो गई।

4 लोग सामान्य रूप से झुलसे

दुर्गा प्रतिमा के हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट ट्रेक्टर तक पहुंच गया, जिसके कारण 4 लोग सामान्य रूप से झुलस गए। चारों को तुरंत नेशनल हाइवे की एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टरों के मुताबिक चारों की हालत सामान्य है। हादसे में जो चार लोग घायल हुए हैं उनके नाम कपिल, राजा, विजय हाथमोड़े और गिरीश बताए गए हैं। इधर हाइवे पर दुर्गा प्रतिमा में आग लगने के कारण कुछ देर के लिए हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा और जाम लग गया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खंडित प्रतिमा को हाइवे से किनारे कर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया।