मूल ररूप से खंडवा के रहने वाले किशोर दा को अपने शहर बड़ा प्यार था। किशोर कुमार जब कभी भी रोई स्टेज-शो किया करते, तब हमेशा अपने संबोधन से पहले हाथ जोड़कर कहा करते- 'मेरे दादा-दादियों। मेरे नाना-नानियों। मेरे भाई-बहनों, तुम सबको खंडवे वाले किशोर कुमार का राम-राम। नमस्कार।' ऐसे ही अपने शहर से लगाव का एक अन्य उदाहरण ये भी था कि, उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी मधुबाला से शादी के बाद मजाक करते हुए कहा था- 'मैं दर्जनभर बच्चे पैदा कर खंडवा की गलियों में उनके साथ घूमना चाहता हूं।'