वरिष्ठों का सम्मान, वार्डों में भ्रमण कर दे रहे जानकारी
खंडवा. पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष अंतर्गत स्पर्श अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी पूरे जिले में मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचकर जहां भाजपा के स्तंभ एवं वरिष्ठजन से कार्यकर्ता रूबरू हो रहे हैं। वहीं क्षेत्रवासियों के घर-घर जाकर उनसे संपर्क करते हुए विकास कार्यों के पत्रक के साथ कैलेंडर व प्रदेश में चल रही जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले व विधायक देवेंद्र वर्मा, नगराध्यक्ष धर्मेंद्र बजाज के साथ कार्यकर्ताओं ने रामगंज, बुधवारा, रामेश्वर, रामनगर क्षेत्र में पहुंचकर जहां वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर स्वागत किया वहीं प्रत्येक घर में पहुंचकर मप्र सरकार सबका विकास-सबका विकास के कैलेंडर बांटे। शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले का स्वागत सम्मान कर अभियान की शुरूआत की गई। वार्ड 1, 2, 3, 5 के सभी वरिष्ठों का सम्मान किया गया। जिला महामंत्री दिनेश पालीवाल, नंदन करोड़ी, धर्मेंद्र बजाज, सुनील जैन, पन्ना गुप्ता, आशीष चटकेले, लोकेंद्र सिंह गौड़, दीना पवार, राजपाल चौहान, आनंद मोहे, चंद्रेश पचोरी, अनिल भगत, हनी छाबड़ा, प्रदीप चौबे, जितेंद्र सिसोदिया, महेश चौधरी, तेजेंद्र बाथम व अन्य मौजूद थे।