29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रहस्यमयी ढंग से यहां अचानक जमीन में हो गया गड्ढा, लगातार बढ़ रही गहराई से लोगों में देहशत

19 जुलाई को अचानक किसान के घर के सामने हुआ था 2 बाई 2 का गड्ढा। एक सप्ताह के भीतर गड्ढे की गोलाई और गहराई हो चुकी है 8 बाई 8। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय विधायक का कहना है कि, इसकीजांच कराएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Jul 2022, 3:10 PM IST

News

रहस्यमयी ढंग से यहां अचानक जमीन में हो गया गड्ढा, लगातार बढ़ रही गहराई से लोगों में देहशत

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित के एक गांव में बीते सप्ताह अचानक जमीन में बना एक गड्ढा चर्चा का विषय बन गया है। इलाके के लोग इस गड्ढे को रहस्यमयी घटना मान रहे हैं। आपको बता दें कि, जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम धमनगांव में एक किसान के घर के सामने जमीन में पिछले हफ्ते अचानक दो फीट चौढ़ा और दो फीट गहरा गड्ढा हो गया था, जो सिर्फ एक हफ्ते में बढ़कर आठ फीट का हो गया है।

अचानक हुए इस गड्ढे की लगातार बढ़ रही गहराई के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गड्ढे को देखकर ये प्रतीत हो रहा है कि, किसी ने इसे गोलाकार खोदा हो। हालांकि, इस गड्ढे की मिट्टी लगातार अंदर की ओर धंस रही है। हैरानी की बात ये है कि, चौड़ाई और गहराई लगातार एक साथ बढ़ रही है। घटना को लेकर इलाके के लोगों में देहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- अगस्त और सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, आदेश जारी


ग्रामीण लगा रहे अजीबो गरीब कयास

खंडवा जिले के ग्राम धमनगांव में 19 जुलाई सागर सिंह नाम के किसान के घर के सामने पड़ी अचानक एक गड्ढा हो गया। लोगों का कहना है कि, शुरुआत में ये गड्ढा सिर्फ डेढ़ बाई डेढ़ या दो बाई दो फिट का था, लेकिन एक हफ्ते में इसकी चौड़ाई और गहराई 8 से 9 फिट के करीब हो गई है। घटना को लेकर ग्रामीण अब तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कोई इसे कुदरत का अनोखा रूप मान रहे हैं तो कोई इसे दैवीय शक्ति का प्रकोप बता रहा है। किसी का कहना है कि, बारिश के कारण संभवत जमीन धंस रही है। अब हकीकत क्या है, ये तो जांच के बद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, स्थानीय विधायक नारायण पटेल ने इसके जांच कराने की बात कही है।


विधायक भी देखने पहुंचे गड्ढा

गांव में हुए इस रहस्मयी गड्ढे से चिंतित पूर्व सरपंच गोपाल यादव ने स्थानीय विधायक नारायण पटेल को इसकी जानकारी दी। जानकारी लगते ही विधायक पटेल भी धमनगांव पहुंच गए। ग्रामीणों से चर्चा के बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को घटनाक्रम बताकर इसकी जांच करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि, स्तानीय लोगों की सूचना पर रहस्यमयी गड्ढे की सूचना मिली थी। मैंने स्वयं वहां जाकर देखा तो वाकई एक बड़ा गड्ढा नजर आ रहा है, जिसकी जमीन लगातार धंसती दिखाई पड़ रही है। हमने मामले की जांच के लिए कलेक्टर और एसडीएम से चर्चा की है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि, इस गड्ढे का क्या राज है। अगर जरूरी लगा तो वैज्ञानिक जांच भी कराई जाएगी।