6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा में नवरात्र से पहले महंगी हुई फलाहार की थाली, मूंगफली के दाम एक सप्ताह में दोगुने

नवरात्रि शुरू होने से पहले ही फलाहार की थाली महंगी होने लगी है। मूंगफली के दाम एक सप्ताह में दोगुने तक बढ़कर फुटकर बाजार में 80 से 100 रुपए किलो पहुंच गए हैं। मंडी में इसके थोक भाव भी 57 से 65 रुपए किलो चल रहे हैं। वहीं नवरात्र में मांग बढ़ने से केले के दाम 20 से 30 रुपए और अनार के भाव 30 से 40 रुपए किलो तक बढ़ने के आसार हैं। यानी नौ दिन के उपवास में इस बार फलाहार का स्वाद जेब पर भारी पड़ सकता है।
2 min read
Google source verification
दाम बढ़ने से बाजार में मूंगफली की खरीदी पर असर

मांग बढ़ते ही मूंगफली के दामों में आया उछाल

नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में लोग नौ दिन तक उपवास रखते हैं। उपवास में मूंगफली का उपयोग फलाहार के साथ-साथ विभिन्न व्यंजनों में भी किया जाता है। इसके चलते त्योहार से पहले ही मूंगफली की मांग बढ़ने लगी है। मांग बढ़ने के साथ फुटकर बाजार में इसके दामों में तेजी दिखाई दे रही है। व्यापारियों के अनुसार एक सप्ताह पहले तक बाजार में मूंगफली के भाव काफी कम थे। ठेले और फुटकर बाजार में 100 रुपए में दो किलो तक मूंगफली उपलब्ध थी। अब यही मूंगफली 80 से 100 रुपए किलो तक बिक रही है। मंडी में थोक भाव 57 से 65 रुपए किलो तक हैं।

नवरात्र में मांग बढ़ी तो और चढ़ सकते हैं भाव

व्यवसायी राहुल पटेल का कहना है कि नवरात्रि के दौरान मूंगफली की मांग सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है। इसके अलावा त्योहार के दौरान फलाहार की सामग्री की खरीद एक साथ बढ़ने से बाजार पर दबाव बनता है। यदि आवक मांग के अनुरूप नहीं रही तो आने वाले दिनों में मूंगफली के फुटकर भाव में और तेजी आ सकती है।

केले की मांग बढ़ते ही 20 से 30 रुपए तक बढ़ सकते हैं दाम

नवरात्रि में पूजा में प्रसाद के रुपए में और उपवास रखने वालों के लिए केला सबसे अधिक खरीदे जाने वाले फलों में शामिल है। नौ दिनों तक इसकी मांग अधिक रहती है। फल कारोबारियों के मुताबिक केला 20 से 30 रुपए दर्जन है, नवरात्र शुरू होते ही मांग बढ़ने पर केले के दाम में 40 से 50 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

अनार पहले से महंगा, 30 से 40 रुपए और बढ़ने का अनुमान

अनार के भाव पहले से ही ऊंचे हैं। बाजार में अनार करीब 200 रुपए किलो बिक रहा है। नवरात्रि में फलाहार के कारण इसकी मांग बढ़ने पर भाव में 30 से 40 रुपए किलो तक की तेजी आने की संभावना है। ऐसे में अनार की कीमत 230 से 240 रुपए किलो तक पहुंच सकती है। इधर सेफ के दाम भी 140 से 150 रुपए किलो हैं। हालांकि आवक अधिक होने से दाम बढ़ने की संभावना कम जताई जा रही है।

उपवास की थाली पर पड़ेगा सीधा असर

नवरात्रि में फल और मूंगफली की मांग बढ़ने से उपवास रखने वाले परिवारों का बजट प्रभावित हो सकता है। मूंगफली, केला और अनार तीनों ही फलाहार में प्रमुख रूप से इस्तेमाल होते हैं। यदि नवरात्र के दौरान मांग के अनुपात में आवक नहीं बढ़ी तो इनकी कीमतों में और तेजी आ सकती है।