25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर ‘राम नाम’ पर फ्राड का नया ट्रेंड, प्रसाद, दर्शन का लिंक भेज ठग रहे अपराधी

प्रसाद के नाम पर 51 रुपए और मंदिर में दान के लिए क्यूआर कोड करवा रहे स्कैन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Deepak sapkal

•

Updated: 14 Jan 2024, 9:59 PM IST

social_media.jpg

,,

खंडवा. देशभर में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है। लोग मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए आतुर है। उनकी इस आतुरता का फायदा सायबर अपराधी उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर राम नाम पर फ्राड का नया लिंक आया है। इसमें प्रसाद के नाम पर 51 रुपए और वीआइपी दर्शन के नाम लोगों के मोबाइल पर लिंक भेजा जा रहा है। व्हाट्सएप से वीआइपी दर्शन के लिंक भेज रहे हैं। इसमें रामजन्म भूमि गृह संपर्क अभियान वीआइपी दर्शन बुक करने का लिंक लोगों के व्हाट्सएप पर आया हैं। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल का डेटा चोरी हो रहा है। इसके बाद एक मैसेज आता है कि आपके दर्शन बुक हो गए हैं। इसके साथ ही एक क्यूआर कोड भी आ रहा है। इसके नीचे लिखा आ रहा है कि आप भगवान राम के मंदिर के लिए इस क्यूआर कोड को स्केन कर दान करें। शनि मंदिर क्षेत्र निवासी रितेश पटेल ने बताया कि उसके व्हाट्सऐप नंबर पर वीआइपी दर्शन का मैसेज आया था। उसने क्लिक किया तो लिखा आया कि दर्शन बुक हो गए हैं। मंदिर के लिए क्यूआर कोड स्केन कर दान करें। उसे लगा की यह लिंक फर्जी है। इसलिए उसने मैसेज व नंबर दोनों ही डिलीट कर दिए।

घर पर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रसाद पहुंचाने को लेकर लिंक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें प्रसाद के नाम पर लोगों से 51 रुपए मांगे जा रहे हैं। यह प्रसाद कैसे पहुंचेगा इसका कहीं भी लिंक में जिक्र नहीं है। बजरंग दल विभाग संयोजक अनिमेष जोशी ने बताया कि रामजन्म भूमि तीर्थ से जानकारी निकाली है। इस तरह कोई भी प्रसाद या दर्शन के नाम पर चंदा नहीं लिया जा रहा है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर इस तरह के फर्जी मैसेज आ रहे हैं। जिले में हजारों फर्जी मैसेज वायरल हुए है। लोगों से अपील है कि यह पूरी तरह से फर्जी है। इन पर क्लिक न करें। इससे बैंक खाता भी खाली हो सकता है।