24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी बनापुर स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे उतरे, खंडवा आने वाली गाडिय़ां प्रभावित

सिवनी बनापुरा के पास की घटना, जबलपुर रूट की गाडिय़ां हुई लेट

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rahul Singh

Dec 19, 2017

 train derailed

सिवनी बनापुरा के पास की घटना

खंडवा. इटारसी-जबलपुर रूट स्थित सिवनी बनापुरा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह मालगाड़ी की बोगियां ट्रैक से उतर गई। मालगाड़ी डिरेल होने से अप और डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। रेल अधिकारियों ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराया। घटना से जबलपुर और इटारसी से खंडवा जंक्शन आने वाली करीब आधा दर्जन गाडिय़ां घंटों प्रभावित हुई। इस दौरान पठानकोट एक्सप्रेस 1, कुशीनगर एक्सप्रेस १ और कटनी-भुसावल पैंसेजर 2 सहित अन्य गाडिय़ां अपने निर्धारित समय से स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन की जानकारी नहीं होने के कारण यात्री परेशान होते रहे। इधर, कोहरे के कारण दिल्ली और वाराणसी की ओर से आने वाली गाडिय़ां अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही है। मंगलवार को स्टेशन आने वाली दर्जनभर से ज्यादा गाडिय़ां घंटों लेट जंक्शन आई।
सचखंड एक्सप्रेस पहुंची 5.18 घंटे लेट
दिल्ली-मुंबई रूट की गाडिय़ां पिछले करीब डेढ माह से कोहरे के कारण देरी से चल रही है। लगातार गाडिय़ों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को खंडवा आने वाली 11078 झेलम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4.48 घंटे देरी से आई। वहीं बुधवार को आने वाली झेलम १.४५ घंटे लेट चल रही है। वहीं 12716 सचखंड एक्सप्रेस 5.18 घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। साथ ही बुधवार की सचखंड २ घंटे देरी से चल रही है। इसके अलावा 15547 जनसाधारण एक्सप्रेस 8.12, 12541 गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट 4.32, 12138 पंजाब मेल एक्सप्रेस 3.30, 12534 पुष्पक एक्सप्रेस 1, 22129 तुलसी एक्सप्रेस 1.10, 11062 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस 1.26, 11072 कामायनी एक्सप्रेस 3.30, 12422 अमृतसर एक्सप्रेस 1.44 घंटे लेट स्टेशन पहुंची।

दिल्ली से आने वाली गाडिय़ां प्रभावित
दिल्ली में पड़ रहे कोहरे के कारण वहां से आने वाली गाडिय़ां घंटों लेट चल रही है। गाडिय़ों के लेट आने से जहां यात्री परेशान हो रहे हैं, वहीं रेलवे को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि कई लोग रिजर्वेशन कैसिंल करा रहे है। फिलहाल गाडिय़ों के लेट होने की सिलसिला अभी थमता नहीं दिख रहा है। गाडिय़ों के लेट होने से यात्री बसों और अन्य साधनों से सफर तय कर रहे हैं।