29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांच करने गए नायब तहसीलदार को गालियां देकर भगाना पड़ा भारी, अब चला प्रशासन का बुलडोजर

नायब तहसीलदार से अभद्रता करने वाले आरोपी मालिक की बेस्ट बेकरी पर प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खरगोन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Sep 2022, 5:20 PM IST

News

जांच करने गए नायब तहसीलदार को गालियां देकर भगाना पड़ा भारी, अब चला प्रशासन का बुलडोजर

खरगोन. मध्यप्रदेश के खरगोन में जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार से अभद्रता करने वाले आरोपी मालिक की बेस्ट बेकरी पर प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। इस दौरान बेकरी संचालक समेत उसमें काम करने वाले मजदूरों ने जमकर विरोध भी किया। हालांकि, इस विरोध का असर मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक टीम पर जरा भी नहीं पड़ा। पुलिस ने विरोध कर रहे सभी मजदूरों को एकाएक खदेड़ा। इसके बाद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण रोधी कार्रवाई की गई।

आपको बता दें कि, पिछले काफी दिनों से बेकरी के संबंध में प्रशासन को शिकायत मिल रही थी। इसपर बीते 2 सितंबर को खरगोन के करीम नगर में स्थित बेस्ट बेकरी की जांच करने के लिए नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह दांगी पहुंचे थे। प्रशासनिक कारर्वाई को देखते हुए बेकरी संचालक आजम खान आग-बबूला हो उठा और नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें- प्रेमी जोड़े को था समाज से बहिष्कार किये जाने का खौफ, पेड़ पर फंदे लगाकर एकसाथ लगाई फांसी


तहसीलदार ने दर्ज कराई FIR

इस घटना के बाद नायब तहसीलदार ने बेकरी संचालक आजम खान के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने के केस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसपर पुलिस ने संबंधित के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : धार्मिक संस्था को धर्म परिवर्तन कराने का अधिकार नहीं, मुस्लिम लड़की का विवाह हुआ शून्य


जमीदोर की गई बेकरी

इसके बाद बुधवार की सुबह से ही जिला प्रशासन की टीम ने आरोपी बेकरी संचालक के अतिक्रमण वाले क्षेत्र में पहुंचा और जेसीबी द्वारा कारर्वाई करते हुए बेकरी का एक हिस्सा जमींदोज कर दिया। इस दौरान बेकरी के मजदूरों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने सभी को तितर-बितर कर दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम मिलिंद ढोके, एएसपी मनीष खत्री, टीआई, सीएमओ प्रियंका पटेल समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात था।