एमपी में विधानसभा चुनावों के पहले महिलाओं को एक और बड़ी सौगात दी गई है। महिला वोटर्स को लुभाने के लिए राज्य में लाड़ली बहना योजना शुरु की गई और इसके बाद सावन के महीने में महिलाओं को गैस सिलेंडर भी महज 450 रुपए में दिया गया। सावन माह में 450 के गैस सिलेंडर की सुविधा अब बढ़ाकर हमेशा के लिए कर दी गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की।