अद्भूत नजाराः जब हैंडपंप से अपने आप निकलने लगा पानी, देखें VIDEO
खरगोन। जिले में जोरदार बारिश के बाद सभी बड़े जलाशय और तालाब लबालब हो गए है। इससे भूमिगत जलस्तर भी बढ़ गया है। जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर सिरवेल क्षेत्र में कई हैंडपंप और ट्यूबवेल से स्वत: ही पानी जमीन के अंदर से निकल रहा है। ग्रामीण इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।