पुलिस ने जब खुदाई करवाई तो अंदर से लक्ष्मण की पत्नी का सड़ा-गला शव निकला। माना जा रहा है कि शव कई दिनों से उस स्थान पर दबा था। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि, उसकी मृत्यु कई दिनों पहले हो चुकी थी। वहीं, लक्ष्मण का शव खटिया पर मिला है। पिलहाल, पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए खरगोन से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई, जिसने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स सामने आने के बाद मामले की आगामी कार्रवाई की जाएगी।