30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों के मिट्टी खाने के पीछे आखिर क्या है वजह? जानिए कैसे छुड़ाएं ये आदत

ज्यादा मिट्टी खाने से बच्चों को पेट दर्द, मितली आने, थकान, पेट में कीड़े पड़ना और आखें पीली पड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको इसके पीछे की वजह जानने की जरूरत है कि आखिर बच्चों को क्यों मिट्टी खाने की इच्छा होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 13 Mar 2022, 6:47 PM IST

kids health care, children eating habits, kids bad habits, soil eating side effects, chalk eating addiction, soil eating causes, how to stop a child from eating soil, child health care tips, health tips in hindi,

बच्चों के मिट्टी खाने के पीछे आखिर क्या है वजह? जानिए कैसे छुडाएं ये आदत

बहुत से मां-बाप अपने बच्चों की मिट्टी खाने की आदत से परेशान होते हैं। वो हमेशा बच्चों की इस आदत को छुड़ाने की कोशिश में लगे रहते हैं। और परेशान होकर कई बार पेरेंट्स गुस्से में बच्चों पर चिल्ला भी देते हैं। वहीं ज्यादा मिट्टी खाने से बच्चों को पेट दर्द, मितली आने, थकान, पेट में कीड़े पड़ना और आखें पीली पड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको इसके पीछे की वजह जानने की जरूरत है कि आखिर बच्चों को क्यों मिट्टी खाने की इच्छा होती है। तो आइए जानते हैं बच्चों की मिट्टी खाने के पीछे क्या कारण है और इस आदत को छुड़ाने के लिए आपको क्या करना चाहिए...

बच्चों के मिट्टी खाने के पीछे के कारण

बच्चों की मिट्टी खाने की आदत कैसे छुड़ाएं

1. अगर आपका बच्चा काफी मात्रा में मिट्टी खाने लगा है तो सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं और यदि बच्चे में किसी पोषक तत्व की कमी निकले तो उसकी पूर्ति के लिए डाइट में बदलाव करें। इसके लिए आप बच्चे को डॉक्टर की सलाह से फोलिक एसिड, आयरन और विटामिन बी12 युक्त खाद्य पदार्थ खिलाएं।

2. बच्चों की मिट्टी खाने की आदत छुड़ाने के लिए अपने बच्चे को एक केला मैश करके प्रतिदिन शहद के साथ खिलाएं। धीरे-धीरे आपको फर्क नजर आ सकता है।

3. लौंग भी इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप एक पैन में 1 कप पानी और 2-3 लौंग डालकर थोड़ी देर के लिए धीमी आंच पर पकाएं। अब इस लौंग के पानी को ठंडा करके पूरे दिन में 3 बार बच्चे को पिलाएं।

4. बच्चों की डाइट में देसी घी की को अच्छी तरह शामिल करें। साथ ही खिचड़ी, दाल-चावल, दलिया, सूजी का हलवा और दूध-दही आदि भी बच्चों को खिलाएं।

यह भी पढ़ें: रोज नहाना अच्छा है, लेकिन इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो हो सकती है कई परेशानी