(पटना): आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड पर है। जहां एनडीए के विरोधी दल महागठबंधन के रूप में एक साथ आकर बिहार में चुनाव लडने की बात कर रहे है वहीं जनअधिकार पार्टी एकला चालो की नीति पर आगे बढती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में पार्टी के संस्थापक पप्पू यादव ने तीन सीटों से लोकसभा चुनाव लडने का ऐलान किया है।