30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Safty: सड़क हादसे बढ़े तो घटेंगे पुलिस के नंबर

Kishangarh News-पुलिस परफॉरमेन्स रिपोर्ट में बदलाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 24 Nov 2019, 3:30 PM IST

number will be deduct of accident increase on road

Road Safty: सड़क हादसे बढ़े तो घटेंगे पुलिस के नंबर

अमित काकड़ा
मदनगंज किशनगढ
शांति भंग में गिरफ्तारी से अब पुलिस के नंबर नहीं बढ़ेगे। वही थाना क्षेत्र में दुर्घटनाएं बढ़ी तो 20 नंबर तक कटेंगे। पुलिस परफॉर्मेंस रिपोर्ट के मूल्यांकन में बदलाव से ऐसा हुआ है।
पुलिस की ओर से हर माह दी जाने वाली मूल्यांकन रिपोर्ट में पहले शांति भंग में गिरफ्तारी के लिए आधे नंबर का प्रावधान है। वहीं आम्स एक्ट (4/25) में भी आधा नंबर दिया जाता है। लेकिन नई व्यवस्था में यह नंबर हट गए है। वहीं अपराधियों की संपत्ति अटैच करने पर ढाई अंक मिलेंगे।
-सड़क सुरक्षा को तरजीह
थाना क्षेत्र में यदि सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी तो पुलिस के लिए चिंता का विषय होगा। सड़क सुरक्षा के लिए अब 20 नंबर तक घट या बढ़ सकेंगे। पहले इस मद में 5 नंबर तक का बदलाव हो सकता था। थाना क्षेत्र में गत माह की तुलना में 90 से 150 प्रतिशत तक सड़क दुर्घटनाएं बढऩे पर 20 अंक कम कर दिए जाएंगे। वहीं यदि दुर्घटनाएं 50 प्रतिशत से कम रही तो 20 नंबर मिलेंगे भी।
-शराब के मामले में गिरफ्तार होने पर ही नंबर
एक्साइज एक्ट में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं होने पर कोई नंबर नहीं मिलेगा। आरोपी गिरफ्तार हुआ तो पकड़ी गई शराब की मात्रा के अनुसार 1 से पांच नंबर मिलेंगे। इसी तरह एनडीपीसी एक्ट के मामलों के अंतर्गत आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर नंबर नहीं मिलेंगे। आरोपी के गिरफ्तार होने की स्थिति में गांजा, चरस और स्मैक सहित विभिन्न वस्तुओं और मात्रा के अनुसार 1 से 6 नंबर मिलेंगे।
Beat System

-151 में कई गिरफ्तारियां
-पुलिस के पास झगड़े की सूचना होने पर पुलिस कई मामलों में रिपोर्ट देने वाले को भी 151 में गिरफ्तार कर लेती है। वहीं झगड़े के मामलों में भी कई जनों को 151 में गिरफ्तार कर पाबंद करा दिया जाता है।
-गैलेन्ट्र अवार्ड के लिए 50
नए मूल्यांकन में गैलेन्ट्री प्रमोशन के लिए 50 अंक निर्धारित किए गए है। वहीं पुलिस मेडिल 20 अंकों पर दिया जाएगा। इसी तरह 10 अंकों पर डीजीपी Disk दी जाएगी।

अब फास्टटैग बैलेन्स का भी रखना होगा ध्यान, नहीं तो आगे नहीं बढ़ेगी गाड़ी

छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन को लेकर विवाद, महासचिव ने दी आत्मदाह की चेतावनी