7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशनगढ़ में गर्मी का कफ्र्यू

गर्मी का कहर, रोड पर कफ्र्यू जैसै हालतकिशनगढ़ में तापमान पहुंचा 45 डिग्रीकूलर-पंखे फेल, घरों में बैठना मुश्किल

less than 1 minute read
Google source verification
Summer curfew in Kishangarh

किशनगढ़ में गर्मी का कफ्र्यू

मदनगंज-किशनगढ़. नगर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का कहर रविवार को भी जारी रहा। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। गर्म हवा के कारण घरों में बैठना तक मुश्किल हो गया।
जेठ के महिने में गर्मी का कहर जारी रहने से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। स्थिति यह है कि सूर्य उगने के साथ ही अपना रौद्ध रूप दिखाना प्रारंभ कर देता है। सुबह 9 बजे ही गर्मी के चलते दोपहर का अहसास होने लग जाता है। गर्मी के कारण रोड पर दोपहर 12 से शाम के 4 बजे तक कफ्र्यूू जैसे हालत बन जाते है। नगर के व्यस्तम चौराहे और एनएचआठ परभी यही स्थिति दिखाई देती है। गर्मी ने लोगों की दिनचर्या बदल कर रख दी है। रविवार के मोबाइल के अनुसार दोपहर एक से दो के बीच में तापमान 45 तक दर्शाया गया। तेज गर्मी के कारण कूलर-पंखे पहले ही फेल हो चुके है। इसके कारण पिछले कुछ दिनों से ठंडे पेय पदार्थ की एकाएक मांग बढ़ गई है। गर्मी ने नगरवासियों की दिनचर्या बिगाड़ कर रख दी है।