12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थानी भाषा के महाकवि हैं कन्हैयालाल सेठिया

पिता को राजस्थान सरकार से नहीं मिला समुचित सम्मानकन्हैयालाल सेठिया के पुत्र जयप्रकाश ने व्यक्त की पीड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

arun Kumar

•

Updated: 10 Sep 2018, 11:10 PM IST

kanhaiya lal sethi

राजस्थानी भाषा के महाकवि हैं कन्हैयालाल सेठिया

कोलकाता . पद्मश्री, साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा ज्ञानपीठ मूर्तिदेवी साहित्य पुरास्कार से सम्मानित राजस्थानी भाषा के महाकवि कन्हैयालाल सेठिया को खुद उनके ही गृह प्रदेश राजस्थान में समुचित सम्मान सरकार की ओर से नहीं मिला, जो अत्यंत दुखद है। कोलकाता में निवासरत सेठिया के पुत्र जयप्रकाश सेठिया ने पत्रिका टीवी को दिए इंटरव्यू में अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में पद्मश्री, साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा वर्ष 1988 में उन्हें ज्ञानपीठ के मूर्तिदेवी साहित्य पुरास्कार से सम्मानित किया गया। जयप्रकाश ने कहा कि राजस्थानी भाषा के भीष्म पितामह सेठिया ने पं. मदनमोहन मालवीय की तुलना में कम समाजसेवा नहीं की, लेकिन राजस्थान सरकार से जयपुर में सेठिया की आदमकद प्रतिमा तक नहीं लगाई।

धरती धोरा री... गीत के प्रणेता है कन्हैयालाल सेठिया

जयप्रकाश ने कहा कि पिता ने राजस्थान में सामंतवाद के खिलाफ मुहिम चलाई, पर दुख है कि उनके प्रसिद्ध राजस्थानी गीत.... आ तो सुरगा नै सरमावै, ई पै देव रमण नै आवे, धरती धोरा री... का आज तक हिन्दी में अनुवाद नहीं हुआ। राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ में 11 सितम्बर, 1919 को जन्मे सेठिया का निधन 11 नवम्बर 2008 को हुआ था। सेठिया का अमर गीत ....धरती धोरां री....देश के कण-कण में, हर सभागार में धूम मचाने लगा, घर-घर में गाया जाने लगा और स्कूलों-कॉलेजों के सिलेबस में उनके लिखे गीत पढ़ाए जाने लगे। जिसने पढ़ा वह दंग रह गया।

जयपुर में सेठिया की आदमकद प्रतिमा तक नहीं लगाई गई

जयप्रकाश ने कहा कि इनके प्रकाशित काव्य संग्रह ने यह साबित कर दिखाया कि सिर्फ राजस्थान के ही नहीं, बल्कि वे पूरे देश के कवि थे। बंगाल ने यह माना कि सेठिया राजस्थान के कवि हैं और राजस्थान ने सोचा ही नहीं की वे राजस्थानियों के कण-कण में बस चुके हैं। सेठिया ने राजस्थानी के लिए, कविता के लिए इतना सब किया, मगर सरकार ने कुछ नहीं किया। जैसे बंगाल टैगोर, शरत बंकिम को देवता की तरह पूजता है, बिहार दिनकर पर गर्व करता है और उप्र बच्चन, निराला और महादेवी वर्मा को अपनी थाती बताता है।

धरती धोरा री... का आज तक हिन्दी में नहीं हुआ अनुवाद

1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उन्होंने हल्दीघाटी की मिट्टी भेंट की थी, जिसके बाद देश के ताजा हालात पर विचार-विमर्श के लिए इंदिरा ने उन्हें प्रधानमंत्री निवास बुलाया था। जयप्रकाश ने बताया कि सेठिया जीवन पर्यन्त अपरिग्रही रहे और किसी भी तरह की सरकारी आर्थिक सुविधा नहीं ली। आज भी उनके परिजन इस परंपरा को निभा रहे हैं। वर्ष 1976 में राजस्थानी काव्यकृति लीलटांस साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की ओर से राजस्थानी भाषा की सर्वश्रेष्ठ कृति के नाते पुरस्कार, वर्ष 1979 में हैदराबाद के राजस्थानी समाज की ओर से मायड़ भाषा की मान्यता के लिए संघर्ष के लिए सम्मानित किए गए।

राजस्थानी भाषा के महाकवि को मिल चुके हैं कई सम्मान

वर्ष 1982 में विवेक संस्थान, कलकत्ता की ओर से उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए पूनमचन्द भूतोडयि़ा पुरस्कार, वर्ष 1983 में राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर से सर्वोच्च सम्मान साहित्य मनीषी उपाधि वर्ष 1988 में हिन्दी काव्यकृति निग्र्रन्थ पर भारतीय ज्ञानपीठ, नई दिल्ली की ओर से मूर्तिदेवी साहित्य पुरस्कार, 1998 में 80वें जन्म दिन पर डॉॅॅ. प्रतापचन्द्र चन्दर की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर तथा अन्य अनेक विशिष्ट व्यक्तियों से सम्मानित हुए।