Bastar Olympics 2024: कोंडागांव में चल रहे जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में जिले भर के 2200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। स्पर्धा के चौथे दिन बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं दूसरे दिन की स्पर्धा में फरसगांव और कोंडागांव के खिलाड़ी अव्वल रहे थे.. तो तीसरे दिन हुए इस स्पर्धा में बड़े राजपुर विकासखंड के खिलाड़ियों ने बाजी मारी थी।
यह भी पढ़ें: Bastar Olympics 2024: बस्तर ओलंपिक स्पर्धा का समापन आज, 1 अक्टूबर से शुरू हुई थी पंजीयन प्रक्रिया
Bastar Olympics 2024: आपको यह बताना लाजिमी होगा कि इससे पहले जिले के सभी विकासखंडों में ब्लॉक स्तरीय खेल का आयोजन किया गया था। जहां से यह चयनित होकर जिला स्तर पर पहुंचे हैं। वहीं इन खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तर के लिए होना है जिसका चयन निर्णायक मंडल के द्वारा किया जा रहा है।