फिरोज पीड़िता को मुंबई ले गया, जहां एक बंद कमरे में बंधक बनाकर उससे मारपीट करता था। एक दिन फिरोज के काम पर जाने पर, पीड़िता ने उसका मोबाइल पाकर फैक्ट्री मालिक को अपनी स्थिति बताई। फैक्ट्री मालिक ने उसे छुड़वाया, जिसके बाद वह अपनी बच्ची के साथ घर लौट आई। घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। वह जल्द हमारी गिरफ्त में होगा।