
राज्य स्थापना के 33 वर्ष पूरे फिर भी कुधुर के ग्रामीण बिजली व सड़क से दूर
कोंडागांव। CG News: कहने को तो आज हम राज्य स्थापना के 23 वर्ष पूरे कर लिए और 24वा स्थापना दिवस मना रहे हैं। लेकिन आज भी जिले में पूर्ण रूप से लोगों को मूलभूत सुविधाओं नहीं मिल पा रही हैं। चाहे इसे प्रशासनिक नाकामी कहें या फिर जिम्मेदारों का काम के प्रति कर्तव्य निष्ठ ना होना।
यह हम नहीं बल्कि अंदरूनी इलाकों में रहने वाले लोग समय-समय पर बया करते रहे हैं। उन्हें आज भी कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद जिला मुख्यालय तक पहुच पाते हैं। जिले के कुधुर सहित अन्य ऐसे कई इलाके है जहाँ आज भी बिजली पूरी तरह से गांवो तक नहीं पहुँच पाई है। जिला मुख्यालय से सटे भी कई ऐसे इलाके है जहाँ पानी,बिजली की समस्या बनी रहती हैं। लोगों मर्दापाल व फरसगांव इलाके के कई ऐसे गाँव हैं जहाँ आज भी पेयजल की सुविधा न होने के चलते वे झरिया का पानी पीने को मजबूर हैं।
हालांकि जिन इलाकों में जहां पहले कभी मोटरसाइकिल नहीं जाया करती थी उन पगडंडियों में अब चार पहिया वाहन भी दौड़ रही है यह भी जिले की सच्चाई है। लेकिन आधुनिक भारत और डिजिटल के इस युग में आखिर हमारा जिला कहां पर पिछड़ रहा है यह शासन-प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। जिससे समय रहते जिले के अंदरूनी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो सके।
नक्सलियों का दंश हुआ कम, पर विकास गायब
इलाके में धीरे-धीरे कर नक्सलियों का दंश तो कम हुआ है, लेकिन विकास आज भी गांव तक नहीं पहुंच पाई है। जिसका इंतजार लोगों को वर्षों से रहा है कुछ समय पहले तक विकास के लिए नक्सलियों को बाधा माना जाता था, लेकिन अब तो नक्सलियों का मानो खत्मा हो गया है अब तो उन अंदरूनी इलाकों में भी विकास की बयार बहनी चाहिए जो अब तक संभव नहीं हो पाई है। जिले के सरहदी इलाकों का तो और भी बुरा हाल है शायद इन इलाकों में विकास कागजों के रास्ते होकर गायब हो रहा है।
Updated on:
01 Nov 2023 07:17 pm
Published on:
01 Nov 2023 05:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
