8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: एक्शन मोड में जिला कलेक्टर, लापरवाह ठेकेदारों की अब खैर नहीं, निरस्त होंगे टेंडर

CG News:जिला कलेक्टर लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास के निर्माण में विलंब पर आदिवासी विकास विभाग के अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 12 Aug 2024, 3:09 PM IST

CG News

CG News: आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा पिछले दिनों कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की। कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कार्यों को निरस्त करने और शेष कार्यों के लिए नई निविदाएं आमंत्रित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: August Holidays List 2024: फटाफट निपटा लें सारे काम! 7 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक और सरकारी दफ्तर, देखें पूरी लिस्ट

प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का निर्माण

उन्होंने किवई बालेंगा में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास के निर्माण में विलंब पर आदिवासी विकास विभाग के अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मयूर डोंगर में प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, केशकाल में प्री मैट्रिक बालक आश्रम, बालक छात्रावास माकड़ी तथा खाले मुरवेण्ड में प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का निर्माण बाउण्ड्री वॉल एवं सीसी सड़क सहित अगस्त माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

CG News: माकड़ी में निर्मित प्री बर्थ वेटिंग रुम को सोमवार तक हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए। रांधना में 100 सीटर प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का निर्माण अक्टूबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। फरसगांव में निर्माणाधीन आदिवासी कन्या छात्रावास के निर्माण की धीमी गति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।CG Newsमाकड़ी में निर्मित प्री बर्थ वेटिंग रुम को सोमवार तक हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए। रांधना में 100 सीटर प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का निर्माण अक्टूबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। फरसगांव में निर्माणाधीन आदिवासी कन्या छात्रावास के निर्माण की धीमी गति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: Vegetables Price Hike: बारिश में बिगड़ा आम आदमी का बजट, सातवें आसमान पर चढ़ीं सब्जियों की कीमत, जानें ताजा रेट

कलेक्टर ने इसके साथ ही एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, बस्तर विकास प्राधिकरण तथा आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत कार्य तथा देवगुड़ी के निर्माण के प्रगति की समीक्षा की और कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।